फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK Australia team will go on Pakistan tour after 23 years Pakistan Cricket Board PCB released schedule

AUS vs PAK: 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, पीसीबी ने जारी किया शेड्यूल

Mon, 08 Nov 2021 04:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 08 Nov 2021 04:13 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम अगले साल मार्च-अप्रैल में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इसकी जानकारी खुद पीसीबी ने दी है। 24 साल के बाद यह पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरान करेगी। कंगारू टीम आखिरी बार साल 1998 में पाकिस्तान के दौरे पर आई थी। 

विज्ञापन
AUS vs PAK Australia team will go on Pakistan tour after 23 years Pakistan Cricket Board PCB released schedule
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के 1998 के बाद पाकिस्तान के पहले दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। कंगारू टीम पाकिस्तान के दौरे पर मार्च और अप्रैल में जाएगी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम वहां फुल सीरीज के तहत तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के अलावा एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय  मैच भी खेलेगी।  ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। 

विज्ञापन


इन मैदानों पर खेले जाएंगे टेस्ट मैच

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 3 से 7 मार्च कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच का आयोजन 12 से 16 मार्च के दरम्यान रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम रावलपिंडी में होगा। जबकि, तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 21 से 25 मार्च के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा लाहौर दोनों देशों के बीच खेले जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के अलावा एक मात्र खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की भी मेजबानी करेगाा। यह सभी मुकाबले 29 मार्च से 5 अप्रैल के दरम्यान खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे टेस्ट मैच

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीनों टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। जबकि एकदिवसीय सीरीज के तहत खेले जाने वाले मुकाबले आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग से जुड़े होंगे। 13 देशों के बीच खेले जाने वाले विश्व कप में शीर्ष पर रहने वाली सात टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी। भारत इस विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है क्योंकि वह साल 2023 में खेले जाने वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। 

पीसीबी चेयरमैन ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 टेस्ट और 18 वनडे खेले चुके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अध्यक्ष रमीज राजा ने कंगारू टीम के दौरे को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, हमे ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे पर आने के लिए स्वागत करने मे खुशी हो रही है, हम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन करेंगे। उन्होंने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है, वह 24 साल बाद हमारे घर में खेलने आ रही है तो इससे क्रिकेट फैंस को काफी खुशी होगी, यह ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों के लिए बड़ा अवसर है कि वे केवल हमारे मैदानों पर ही न खेलें बल्कि प्यार, सम्मान और अतिथि भाव का भी आनंद लें। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले टीम के अगले साल पाकिस्तान के दौरे की संभावना के बारे में उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed