{"_id":"657fd9f080e4ad14470e1605","slug":"aus-vs-pak-2nd-test-australia-announced-team-for-boxing-day-test-against-pakistan-lance-morris-is-out-2023-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAK 2nd Test: बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने आठ दिन पहले किया टीम का एलान, यह तेज गेंदबाज बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAK 2nd Test: बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने आठ दिन पहले किया टीम का एलान, यह तेज गेंदबाज बाहर
Mon, 18 Dec 2023 11:05 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:05 AM IST
सार
दूसरे टेस्ट में भी मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस की अनुभवी तिकड़ी ही तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते दिखेंगे। वहीं, स्कॉट बोलैंड के रूप में टीम के पास एक और विकल्प भी मौजूद है।
विज्ञापन
जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम ने रविवार को पर्थ में 360 रन की शानदार जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। इस बार 14 खिलाड़ियों की टीम घोषित करने के बजाय ऑस्ट्रेलिया ने एक खिलाड़ी को कम चुना है यानी 13 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। अनकैप्ड तेज गेंदबाज लांस मॉरिस घरेलू टूर्नामेंट में वापसी के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे में दूसरे टेस्ट में भी मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस की अनुभवी तिकड़ी ही तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते दिखेंगे। वहीं, स्कॉट बोलैंड के रूप में टीम के पास एक और विकल्प भी मौजूद है। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट अगर प्लेइंग-11 में बदलाव करता है तो स्टार्क को आराम देकर बोलैंड को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन एक अन्य खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग-11 में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि टीम में मजबूरी होने पर ही वह बदलाव की ओर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि चोट कोई मुद्दा होगा। मुझे लगता है कि पर्थ में जीत के बाद सभी गेंदबाज तरोताजा हैं। यह गर्मियों की बेहतरीन शुरुआत है।
पहले टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया की एकमात्र चिंता स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की थी। पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के खुर्रम शहजाद ने दाएं हाथ के बल्लेबाज के दाहिने हाथ की उंगली पर गेंद मारी। लाबुशेन ने तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट मांगी लेकिन कुछ मिनट बाद ही वह बल्लेबाजी पर लौट आए। उनके 26 दिसंबर को होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद है।
पहले टेस्ट के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बदलाव की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में 41.67 पॉइंट पर्सेंट के साथ डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 66.67 प्रतिशत के साथ भारत के बाद दूसरे स्थान पर है।
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, स्टीव स्मिथ, मिच स्टार्क, डेविड वॉर्नर।