{"_id":"5e6c58ec8ebc3ea4971b1306","slug":"aus-vs-nz-odi-series-and-australia-s-upcoming-tour-of-nz-both-have-been-postponed-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज को तत्काल प्रभाव से किया गया स्थगित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना के चलते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज को तत्काल प्रभाव से किया गया स्थगित
Sat, 14 Mar 2020 09:52 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड दौरे को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
JUST IN: The #AUSvNZ ODI series and Australia's upcoming tour of NZ have both been postponed. More to come. pic.twitter.com/19NCqj4OHF
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 14, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। यहां उसने शुक्रवार को खाली स्टेडियम में पहला वनडे मैच भी खेला था, जिसमें उसे 71 रन से हार का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि अब सीरीज के बाकी के मुकाबलों पर रोक लगा दी गई है।
वहीं शनिवार को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन को गले की खराश की शिकायत के बाद कोरोना की जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें अगले 24 घंटे के लिए टीम से पृथक कर दिया गया है। फर्ग्यूसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे खेलने के बाद अपनी तबीयत को लेकर मेडिकल टीम से संपर्क किया था। फिलहाल उनके सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
बता दें कि फर्ग्यूसन से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने भी बृहस्पतिवार को इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनकी जांच की गई। हालांकि जांच में किसी भी तरह के कोरोना के अंश नहीं पाए गए थे और उन्हें फिर से टीम से जुड़ने की अनुमति दे दी गई थी।