{"_id":"618ffcd559d50970b0042402","slug":"aus-vs-nz-australian-captain-finch-said-before-the-final-we-were-underestimated-before-the-world-cup-now-we-will-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs NZ: फाइनल से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच- विश्व कप से पहले हमें कम आंका गया, अब जीत कर दिखाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs NZ: फाइनल से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच- विश्व कप से पहले हमें कम आंका गया, अब जीत कर दिखाएंगे
Sun, 14 Nov 2021 03:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 14 Nov 2021 03:46 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बार की वनडे विश्व कप चैंपियन है। हालांकि, टीम ने टी-20 विश्व कप का एक भी खिताब नहीं जीता है। फिंच को उम्मीद है कि रविवार को उनकी टीम इसमें बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
एरॉन फिंच
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि उनकी टीम को विश्व कप से पहले कम आंका गया था। अब उन्होंने प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है और उनकी टीम का फाइनल में पहुंचना आश्चर्यजनक नहीं है। फिंच ने कहा कि उनकी टीम के पास इस फार्मेट में चैंपियन बनने का पूरा माद्दा है। ऑस्ट्रेलिया कई हार का सामना करके इस टूर्नामेंट में पहुंचा था।
विश्व कप में आने से पहले उसे बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड ने द्विपक्षीय सीरीज में हराया था। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। फाइनल में रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। कीवी टीम पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
फिंच ने फाइनल से पहले कहा- हम इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए एक स्पष्ट योजना के साथ आए हैं। हमारे पास ट्रॉफी जीतने के लिए पर्याप्त प्रतिभा है। हमारी टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। बहुत से लोगों ने टूर्नामेंट से पहले हमें कमजोर माना था। अब हमने प्रदर्शन कर सबको गलत साबित किया। हमारा प्रदर्शन सच में प्रभावशाली रहा है। हमारे खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी की और किसी न किसी समय मैच में प्रदर्शन कर टीम को जिताया है। हम अब फाइनल के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
फाइनल के लिए फिंच को टॉस की चिंता नहीं है। उन्होंने आईपीएल फाइनल की याद दिलाते हुए कहा- हमने आईपीएल 2021 का फाइनल देखा था, जिसमें चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया था। इसके बाद उन्होंने मैच में जीत हासिल की।
अगर आप एक बड़ा लक्ष्य खड़ा करते हैं और विरोधी को शुरुआत में दबाव में ला सकते हैं और मैच जीत सकते हैं। बहुत सारी टीमें टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, लेकिन इसमें खतरा भी है। अगर सामने वाली टीम बड़ा स्कोर बनाती है, तो उसका पीछा करना मुश्किल हो सकता है फिर चाहे आप कहीं भी हों खेल रहे हों।
फिंच ने कीवी टीम की तारीफ की
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने न्यूजीलैंड टीम की भी तारीफ की। कीवी टीम ने पिछले तीन साल में तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। फिंच ने कहा कि वह जानते हैं कि खिताब जीतने के लिए उन्हें कीवी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा- जब आप न्यूजीलैंड से खेलते हैं तो आप जानते हैं कि मैच कितना मुश्किल होने वाला है। वह खेल के तीनों पहलुओं में बहुत अनुशासित हैं। उनके खिलाफ 40 ओवरों तक अच्छा खेल दिखाना होता है। न्यूजीलैंड टीम हार नहीं मानती और अंत तक लड़ती है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बार की वनडे विश्व कप चैंपियन है। हालांकि, टीम ने टी-20 विश्व कप का एक भी खिताब नहीं जीता है। फिंच को उम्मीद है कि रविवार को उनकी टीम इसमें बदलाव कर सकती है। उन्होंने कहा- यह शानदार मैच होगा। न्यूजीलैंड शानदार टीम है, वे पिछले छह वर्षों में सभी आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में पहुंचे हैं। हम मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।