फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितनी गंभीर है ऋषभ पंत की चोट, आ गई मेडिकल रिपोर्ट, जाना पड़ा था अस्पताल

Sat, 09 Jan 2021 04:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND: Indian wicketkeeper Rishabh Pant was hit on the elbow while batting He has been taken for scans.
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट जारी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है तो वहीं टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी हुई है। हालांकि फिलहाल भारतीय टीम और प्रशंसकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की स्कैन रिपोर्ट आई गई है। इसके मुताबिक उन्हें फ्रैक्चर नहीं है और वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। 


AUS vs IND: Indian wicketkeeper Rishabh Pant was hit on the elbow while batting He has been taken for scans.
ऋषभ पंत - फोटो : .....

बता दें कि तीसरे दिन भारत की पहली पारी 244 रन पर ही सिमट गई थी। जबकि मैच के दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत चोटिल होने के बाद स्कैन के लिए अस्पताल चले गए थे। इसके बाद ऋद्धिमान साहा ने उनकी जगह पर विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला।

AUS vs IND: Indian wicketkeeper Rishabh Pant was hit on the elbow while batting He has been taken for scans.
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
दरअसल 85वें ओवर में कमिंस की तेज तर्रार शॉर्ट बॉल को मारने के प्रयास में पंत बुरी तरह चूक गए और गेंद उनकी बाईं कोहनी में लगी। बिना आर्म गार्ड के खेल रहे पंत दर्द से कराहते हुए मैदान पर बैठ गए। उस वक्त खेल को भी थोड़े देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि बावजूद इसके पंत ने कुछ देर तक बल्लेबाजी की और 67 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND: Indian wicketkeeper Rishabh Pant was hit on the elbow while batting He has been taken for scans.
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

भारत की पहली पारी समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए पंत के चोट की जानकारी दी। बोर्ड की तरफ से कहा गया कि पंत को बाईं कोहनी में चोट लगी है जिसके बाद उन्हें स्कैन और जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed