{"_id":"5fcda9ca5cf7176ba6800f7a","slug":"aus-vs-ind-australia-coach-justin-langer-compares-hardik-pandya-with-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: पांड्या हैं तो मुमकिन है, विरोधी बोले- पहले उनके पास धोनी थे, अब हार्दिक हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: पांड्या हैं तो मुमकिन है, विरोधी बोले- पहले उनके पास धोनी थे, अब हार्दिक हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली गई नाबाद पारी को ‘अविश्वसनीय’ करार देते हुए उनकी तुलना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की। पांड्या ने आखिरी ओवरों में 22 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 36 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेली।
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर @cricketcomau
लैंगर ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैच के नजरिए से यह अविश्वसनीय पारी थी। हमें पता है कि वह (पांड्या) कितने खतरनाक है। इससे पहले हम धोनी को देख चुके है और पांड्या ने आज उसी तरह से बल्लेबाजी की। इस सत्र बेहतरीन बल्लेबाजी की। जाहिर है कि यह शानदार पारी थी।’
3 of 4
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर @BCCI
लैंगर ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम को टी-20 के कई अनुभवी खिलाड़ियों के होने से फायदा हुआ। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पूरा मैच काफी करीबी था। हमारा क्षेत्ररक्षण शानदार था। टी-20 के अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम आज हम पर भारी पड़ी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
जस्टिन लैंगर
4 of 4
लैंगर ने बल्लेबाजी के दौरान कुछ शानदार शॉट लगाने वाले भारतीय कप्तान की भी तारीफ की। कोहली ने इस मैच में 24 गेंद में 40 रन की पारी खेल कर बीच के ओवरों में रन गति को कम नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, ‘विराट के कुछ शॉट लाजवाब थे, मैं कई वर्षों से कह रहा हूं कि मेरे लिए वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने कुछ कमाल के शॉट खेले और भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली जिससे वे लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।