AUS vs ENG: टिम पेन बोले- रूट के होने न होने के बावजूद होगी एशेज सीरीज, पीटरसन ने कोविड नियमों को बताया हास्यास्पद
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने एशेज सीरीज से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि इंग्लैंड के कैप्टन जो रूट आएं या न आएं इसके बावजूद एशेज का आयोजन निर्धारित समय पर होगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 8 दिसंबर से खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज को लेकर बयान दिया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा, पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों इंग्लिश टीम के खिलाफ आगामी एशेज अपने तय समय पर खेली जाएगी, भले ही कुछ मेहमान खिलाड़ी कोविड़-19 प्रतिबंधों के कारण दौरे से इनकार कर दें। ऑस्ट्रेलिया में सख्त कोरोना नियमों और पारिवारिक कारणों के चलते इंग्लैंड के कुछ सीनियर खिलाड़ी दौरे पर जाने के इच्छुक नहीं हैं।
रूट सहित कई खिलाड़ियों के न जाने की अटकलें
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के अलावा कई खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जिनमें कठोर कोविड प्रतिबंधों के अलावा पारिवार के सदस्यों के साथ यात्रा करने पर चिंता जताई जा रही है। यहां तक यह भी कहा जा रहा है कि इसी वजह से कुछ खिलाड़ी दौरे से बाहर हो रहे हैं।
रूट आएं या न आएं फिर भी होगी एशेज
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने सेन होबार्ट से बात करते हुए कहा, एशेज सीरीज निश्चित समय पर होगी पहला टेस्ट 8 दिसंबर से खेला जाएगा, जो रूट आएं या न आएं। उन्होंने आगे कहा कि वे सभी आना चाहते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है, वे अपने आप को सर्वोत्तम संभव स्थिति प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले रूट और इंग्लैंड टीम के अन्य सदस्यों ने सख्त प्रतिबंधों के तहत बायो-बबल में रहने की संभावना के बीच थकान का हवाला देते हुए दौरे पर संदेह व्यक्त किया है। टिम पेन ने आगे कहा, कोई भी इंग्लैंड के खिलाड़ी को आने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है, यह दुनिया की सुंदरता है जिसमें हम रहते हैं, आपके पास एक विकल्प है यदि आप नहीं आना चाहते हैं, तो मत आना।
कोरोना नियमों की आलोचना कर चुके हैं पीटरसन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में लगाए गए सख्त कोरोना नियमों की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, खिलाड़ी के लिए बायो सुरक्षित वातावरण में रहना ही काफी है, उन्होंने एशेज सीरीज से पहले हास्यास्पद कोरोना नियमों को हटाने की मांग की थी।