{"_id":"61b02a96fc26db418a0e98c2","slug":"aus-vs-eng-australia-pacer-mitchell-starc-bowled-rory-burns-on-first-ball-of-the-ashes-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज की पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को किया बोल्ड, 85 साल बाद दोहराया इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज की पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को किया बोल्ड, 85 साल बाद दोहराया इतिहास
Wed, 08 Dec 2021 09:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 08 Dec 2021 09:16 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सीरीज की पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वह एशेज सीरीज में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने 85 साल के लंबे अंतराल के बाद यह करिश्मा किया है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : social media
विस्तार
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज श्रृंखला की शुरुआत आज से हो गई है। ब्रिस्बेन में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसके इस फैसले पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पानी फेर दिया। स्टार्क ने सीरीज की पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वह एशेज सीरीज में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने 85 साल के लंबे अंतराल के बाद यह करिश्मा किया है।
विज्ञापन
1936 में पहली बार एरनी मैकॉर्मिक ने यह करिश्मा किया था। उन्होंने सीरीज की पहली गेंद पर स्टैन वर्थइन्गटन को आउट किया था। हालांकि वर्थइन्गटन कैच आउट हुए थे और बर्ट ओल्डफील्ड के हाथों लकपे गए थे। यह मैच भी ब्रिसबेन में ही खेला गया था। इस दौरान एक और संयोग देखने को मिला। 1936 के उस मैच में सर डॉन ब्रैडमैन पहली बार कप्तानी कर रहे थे और आज के मैच में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली बार कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
WHAT A WAY TO START THE #ASHES! pic.twitter.com/XtaiJ3SKeV
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2021
विज्ञापन
बात करें स्टार्क की गेंद की तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने 142 किमी/घंटे की रफ्तार से लेग स्टंप की तरफ से गेंद डाली जो टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ गई और गिल्लियों को बिखेरती चली गई। स्टार्क की इस गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज बर्न्स ने क्रॉस जाकर खेलने की कोशिश की और इस चक्कर में वह बहुत ज्यादा क्रॉस हो गए। स्टार्क की गेंद टप्पा खाने के बाद लेग स्टंप की ओर गई और गेंद सीधा जाकर लेग स्टंप से टकराई। उन्होंने गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए और गेंद जाकर विकेटों से टकराई।