{"_id":"61c689ba498d1231ef3ba3f6","slug":"aus-vs-eng-ashes-series-2021-england-will-enter-the-boxing-day-test-with-4-major-changes-announced-the-playing-xi-a-day-before-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, प्लेइंग इलेवन में किए यह चार बड़े बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, प्लेइंग इलेवन में किए यह चार बड़े बदलाव
Sat, 25 Dec 2021 08:33 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:33 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। सीरीज में वापसी करने के लिए इंग्लैंड को तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
विस्तार
विज्ञापन
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया। दोनों देशों के दरम्यान एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इंग्लैंड की निगाहें मेलबर्न टेस्ट जीतकर सीरीज में वापसी पर हैं। मौजूदा एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन और एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैचों को जीतकर 2-0 से आगे है। इंग्लैंड को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे हर हाल में मेलबर्न में फतह हासिल करनी होगी। वही, तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड द्वारा घोषित की गई प्लेइंग इलेवन में चार बड़े बदलाव किए गए हैं।
मेलबर्न में यह खिलाड़ी इंग्लैंड टीम से बाहर
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने जो अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है उसमें चार बड़े बदलाव किए हैं। एडिलेड में टेस्ट में इंग्लिश टीम में शामिल रोरी बर्न्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली पोप और क्रिस वोक्स को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह मेलबर्न टेस्ट के लिए जॉनी बेयरस्टो, जैक क्रॉली, जैक लीच और मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इस दौरान इंग्लिश टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजी रोरी बर्न्स के हटाकर जैक क्रॉली को मौका दिया। बर्न्स बीते दो टेस्ट मैचों में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया
दोनों देशों के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। कंगारू टीम ने ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया था। उसके बाद एडिलेड में खेले गए डे/नाइट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेहमानों को एकतरफा मुकाबले में 275 रनों से शिकस्त दी। कुल मिलकार तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को वापसी करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इंलेवन- हसीब हमीद, जैक क्रॉली, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, ओली रोबिन्सन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।