फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Ahses Series 2021 Australia Test captain Pat Cummins said I was really angry after missing Adelaide Test

AUS vs ENG: एडिलेड टेस्ट पर बोले पैट कमिंस, कहा- मैच से बाहर से होने पर मैं काफी खफा था

Sat, 25 Dec 2021 01:44 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 25 Dec 2021 01:44 PM IST
सार

एडिलेड टेस्ट से बाहर किए गए पैट कमिंस ने इस मैच को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है मैं काफी गुस्से मेंं था। पैट कमिंस एडिलेड टेस्ट से एक दिन पहले होटल में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Ahses Series 2021 Australia Test captain Pat Cummins said I was really angry after missing Adelaide Test
पैट कमिंस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को नहीं पता था कि कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद अपने गुस्से को कैसे नियंत्रित किया जाए। जिसकी वजह से उन्हें एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच में खेलने से मना कर दिया गया था। एडिलेड टेस्ट मैच खेलने से एक दिन पहले पैट कमिंस अपने दोस्त हैरी कॉन्वे के साथ होटल में डिनर किया था। हैरी बीबीएल फ्रेंचाइजी एडिलेड स्ट्राइकर के लिए खेलते हैं। डिनर के दौरान उनकी मेज के पास जब एक व्यक्ति को कोविड-19 संक्रमित के रूप में पहचान की गई। 

विज्ञापन


मैं गुस्से में था

26 दिसंबर खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में कप्तानी कर रहे पैट कमिंस ने कहा, वास्तव में बहुत गुस्से में था, मुझे पता नहीं वहां पर कौन था, वहां कोई नहीं था जिस पर दोष लगाया जाता, एक बार यह स्पष्ट हो गया कि आपको नियमों का पालन करना है। 
विज्ञापन


निगेटिव आई थी पैट कमिंस की कोरोना रिपोर्ट

यह पता चलने पर कि पैट कमिंस डिनर के दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके बावजूद साउथ ऑस्ट्रेलिया के नियमों के मुताबिक उन्हें निर्धारित दिनों के लिए पृथकवास में रहना पड़ा इस तरह वह एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए। यह पहला मौका था जब पैट कमिंस पांच साल बाद घरेलू टेस्ट खेलने से चूक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में कंगारू टीम 2-0 से आगे है। ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच में मेजबानों ने मेहमान टीम को नौ विकेट से हराया था। इसके बाद एडिलेड डे/नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रनों से शिकस्त दी। 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाने वाले टेस्ट इंग्लिश टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सीरीज में वापसी करने के लिए इंग्लैंड को यह मुकाबला जीतना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed