फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG 3rd Test Joe Root explosive batting in the Boxing Day Test at Melbourne can break Mohammad Yusuf 15 years old record

AUS vs ENG 3rd Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में जो रूट ने की धमाकेदार बैटिंग, मेलबर्न में तोड़ सकते हैं मोहम्मद यूसुफ का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 26 Dec 2021 09:21 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Dec 2021 09:21 AM IST
सार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट बॉक्सिंग डे टेस्ट में नया कीर्तिमान रच सकते हैं। वह टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद यूसुफ के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। मेलबर्न टेस्ट में रूट पहली पारी में 50 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
AUS vs ENG 3rd Test Joe Root explosive batting in the Boxing Day Test at Melbourne can break Mohammad Yusuf 15 years old record
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसके दो विकेट 13 रनों पर गिर गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने आक्रामक रुख अख्तियार किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देख ऐसा लगा की आज वह मोहम्मद यूसुफ का 15 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। लेकिन ऐसा हो न सका। वह 50 रन बनाने के बाद आउट हो गए। उन्हें मिशेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। अब रूट को यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 109 रनों की दरकार है। देखना दिलचस्प होगा कि वह दूसरी पारी में नया कीर्तिमान रचने में सफल होंगे या नहीं।

विज्ञापन


क्या है मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड

साल 2006 में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने शानदार बल्लेबाज करते हुए टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में 1788 रन बनाए थे। यूसुफ ने यह रन 11 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 9 शतक और 3 अर्धशतक के जरिए बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 रन रहा। टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी मोहम्मद यूसुफ के नाम है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने साल 1976 में एक कैलेंडर ईयर में 11 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 1710 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


यूसुफ के रिकॉर्ड से 109 रन दूर रूट

मेलबंर्न में खेल जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में जो रूट पहली पारी में मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अगर दूसरी पारी में रूट 109 रन बनाते हैं तो वह यूसुफ का एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रूट इस समय 15 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 1680 रन बना चुके हैं। इस साल उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए छह शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। साल 2021 में टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 228 रन रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed