फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG 1st Test day 3 live Score the ashes australia vs england 1st Test day 3 in brisbane gabba news updates in hindi

Australia vs England 1st Test Day 3 Highlights: मलान-रूट के अर्धशतकों से संभला इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से 58 रन पीछे है इंग्लिश टीम

Fri, 10 Dec 2021 01:48 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Dec 2021 01:48 PM IST
सार

Australia vs England 1st Test Day 3 Highlights: इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ब्रिस्बेन टेस्ट में तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान जो रूट और डेविड मलान अर्धशतक लगाकर नाबाद हैंं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर 58 रन पीछे है। 

विज्ञापन
AUS vs ENG 1st Test day 3 live Score the ashes australia vs england 1st Test day 3 in brisbane gabba news updates in hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा इंग्लैंड के बल्लेबाजों को नाम रहा। पहली पारी में सस्ते में आउट होने वाले इंग्लिश खिलाड़ियो में दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 220 रन बना लिए। कप्तान जो रूट और डेविन मलान अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं। हालांकि कंगारू टीम के पास अभी 58 रनों की बढ़त बरकरार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे और उसे इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर 278 रनों की बढ़त मिली। 

विज्ञापन


रूट-मलान अर्धशतक लगाकर नाबाद

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड के कप्तान और भरोसेमंद बल्लेबाज जो रूट 86 रन बनाकर नॉट आउट हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 10 चौके लगाए हैं। दूसरे छोर पर उनका साथ डेविड मलान दे रहे हैं। वह भी अपनी पारी में 10 चौके लगा चुके हैं। यह दोनों बल्लेबाज अब तक 159 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


स्टार्क-कमिंस को मिला 1-1 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। स्टार्क ने जहां सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद को 27 रनों पर आउट किया वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 13 रनों पर रोरी बर्न्स के पवेलियन की राह दिखाई। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बॉलर विकेट लेने में सफल नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 425 रन

इससे पहले कंगारू टीम ने टेस्ट मैच की पहली इनिंग्स में 425 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविड हेड ने 152 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डेविड वार्नर 94, मार्नस लाबुशाने 74 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम में मिशेल स्टार्क ने 35 रनों की उपयोगी पारी खेली। इन सभी बल्लेबाजों के योगदान के चलते ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली इनिंग्स में 425 रन बनाने में सफल रहा।
 
ड्रेविस हेड ने बनाए 152 रन

ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए 152 रनों पारी खेली। इस दौरान वह एशेज सीरीज का तीसरा सबसे तेज शतक लगाने में सफल रहे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर हेड 112 और मिशेल स्टार्क 10 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं, तीसरे दिन ट्रेविड 152 रन बनाकर आउट हुए जबकि, स्टार्क ने 35 रनों की पारी खेली। कुल मिलाकर तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी पारी में 82 रन जोड़े। 


रोबिनसन-वुड की बेहतरीन गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में इंग्लैंड के सबसे कामयाब गेंदबाज ओली रॉबिनसन और मार्क वुड रहे। इन दोनों ने शानदार बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा क्रिस वोक्स को दो विकेट मिले। जबकि, जैक लीच और जो रूट 1-1 खिलाड़ी को आउट करने में सफल रहे। बेन स्टोक्स इस मुकालबे में अनलकी रहे और वह कोई भी विकेट नहीं ले पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed