{"_id":"5feb441f01392f50f8051826","slug":"aus-v-ind-rohit-sharma-will-join-team-on-wednesday-confirmed-coach-ravi-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा की वापसी पर रहाणे ने जताई खुशी, कोच शास्त्री ने तीसरे टेस्ट में शामिल करने पर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा की वापसी पर रहाणे ने जताई खुशी, कोच शास्त्री ने तीसरे टेस्ट में शामिल करने पर कही ये बात
Tue, 29 Dec 2020 08:28 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है, लेकिन विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ियों की कमी उसे अभी भी खल रही है। हालांकि सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम के लिए एक राहत की खबर है। टीम से लंबे से दूर चल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जल्दी ही बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ जाएंगे। चोट से उबरने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया में पृथकवास में रह रहे थे।
विज्ञापन
कोच रवि शास्त्री ने रोहित के टीम के साथ जुड़ने के सवाल पर कहा, 'वह बुधवार को टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन तीसरे टेस्ट में चयन से पहले हम उनकी देखना चाहेंगे कि पृथकवास के बाद उनकी शारीरिक फिटनेस कैसी है।'
विज्ञापन
उधर कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी रोहित के टीम में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा, 'हमें खुशी है कि रोहित वापिस आ रहा है। मैंने उससे कल बात की। वह टीम से जुड़ने को बेताब है।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि समाचार एजेंसी एएनआई ने कुछ दिनों पहले कहा था कि रोहित बुधवार को सिडनी से उड़ान भरेंगे और तीसरे टेस्ट के लिए मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे। हालांकि मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा सिडनी में ही तीसरा टेस्ट करवाने की पुष्टि के बाद यह तय हो गया कि रोहित बुधवार को टीम से जुड़ जाएंगे।
बता दें कि एडिलेड में 36 रन के न्यूनतम स्कोर पर सिमटने और आठ विकेट से हार के बाद भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में जबरदस्त वापसी की और मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को आठ विकेट से मात दी।