{"_id":"5fe8987e8ebc3e08c0389742","slug":"aus-v-ind-mitchell-starc-expressed-regret-despite-his-achievement-praising-ajinkya-rahane-fiercely","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्क ने अपनी उपलब्धि के बावजूद जताया अफसोस, रहाणे की जमकर की तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टार्क ने अपनी उपलब्धि के बावजूद जताया अफसोस, रहाणे की जमकर की तारीफ
Sun, 27 Dec 2020 07:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने 250 टेस्ट विकेट पूरे किए, हालांकि उन्हें अपनी उपलब्धि से अधिक अपने टीम की चिंता है। स्टार्क ने मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट करने के मौके गंवाने पर अफसोस जताने के साथ दबाव में खेली गई उनकी शतकीय पारी की भी तारीफ की।
विज्ञापन
स्टार्क ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘उन्होंने (रहाणे) शानदार पारी खेली। वह दबाव को झेलते हुए टीम को उस समय आगे लेकर गए जब वे हमारे स्कोर से भी पीछे थे।’
विज्ञापन
इस पारी में अब तक 61 रन देकर दो विकेट लेने वाले स्टार्क ने कहा, ‘उन्होंने (रहाणे) वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है, उन्होंने अपने मौके का फायदा उठाया लेकिन शतक से पहले हमारे पास तीन, चार या शायद पांच बार उन्हें आउट करने का मौका था। उन्हें किस्मत का साथ मिला और उन्होंने अच्छी शतकीय पारी खेली।’
विज्ञापन
स्टार्क ने माना कि ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा दिन काफी चुनौती भरा था। उन्होंने कहा, ‘हमारे (खासकर गेंदबाजों के लिए) लिए काफी निराशाजनक दिन रहा। दिन की अंतिम गेंद (जिस पर रहाने का कैच छूटा) हमारी स्थिति को बयां करती है। हमारे लिए यह बहुत अच्छा या बहुत बुरा दिन नहीं था। हमने कुछ मौके बनाए लेकिन उन मौकों को भुनाने में सफल नहीं रहे।’
स्टार्क ने कहा, ‘रहाणे ने पूरे दिन बेहतर बल्लेबाजी और कुछ अच्छी साझेदारी की। हमें कल जल्दी से जल्दी पांच विकेट चटकाने होंगे।’ उन्होंने कहा कि मैच के तीसरे दिन उनकी कोशिश अधिक से अधिक विकेट लेने की होगी।
गौरतलब है कि स्टार्क ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं व्यक्तिगत उपलब्धि के बारे में सोच रहा हूं। हमारी पहली प्राथमिकता पांच और विकेट लेने की है। यहां तक पहुंचना अच्छा है लेकिन इस बारे में शायद करियर खत्म होने पर सोचूंगा।’
बता दें कि रहाणे की 104 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में पांच विकेट पर 277 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्ररक्षकों ने इस दौरान दो बार रहाणे के कैच छोड़े जिससे भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 82 रन कर ली है।