{"_id":"5feab1f1651ac57070441bfa","slug":"aus-v-ind-ajinkya-rahane-is-the-2nd-indian-captain-to-win-each-of-his-first-three-tests-as-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: कप्तानी में सौ प्रतिशत है रहाणे का रिकॉर्ड, मेलबर्न में जीत के साथ की धोनी की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: कप्तानी में सौ प्रतिशत है रहाणे का रिकॉर्ड, मेलबर्न में जीत के साथ की धोनी की बराबरी
Tue, 29 Dec 2020 10:04 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
एमसीजी में शतक के बाद अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेली। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट जीते के साथ ही रहाणे ने कई कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
रहाणे अब महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिसने अपनी कप्तानी में शुरुआत के तीनों मुकाबले जीते हैं। रहाणे की अगुवाई में सबसे पहले टीम ने 2016/17 में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया। इसके बाद 2018 में बंगलूरू में अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों से हराया और अब मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं रहाणे को उनकी शतकीय पारी और शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके साथ उन्होंने एक मामले में दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। रहाणे अब दूसरे ऐसे मेहमान कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एमसीजी टेस्ट में मैन ऑफ द मैच जीता है। उनसे पहले सचिन ने 1999 में यह कारनामा किया था।