{"_id":"e5fcf59c-29d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aus-cricket-team-game-plan-leaked","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीक हुआ ऑस्ट्रेलिया का गेमप्लान!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लीक हुआ ऑस्ट्रेलिया का गेमप्लान!
ब्रिसबेन/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 12:04 AM IST
विज्ञापन
विश्व की नंबर वन टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान लीक हो गया। एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक टीम योजना में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
लीक दस्तावेजों में दक्षिण अफ्रीका के हर खिलाड़ी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने योजना तैयार की है। इस योजना के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष बल्लेबाज हाशिम अमला की एकाग्रता तोड़ने के लिए उनपर छींटाकशी करेगी। अमला को शार्ट पिच गेंदें फेंकने की भी योजना है।
विज्ञापन
जाक कालिस को बाउंसरों से घेरा जाएगा जबकि लेग स्पिनर इमरान ताहिर को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपने निशाने पर रखेंगे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ओपनर ग्रीम स्मिथ को स्टंप्स के सामने घेरकर एलबीडब्लू करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी और ताहिर के धैर्य की परीक्षा ली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल पर भी प्रहार करने को कहा गया है।