फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   assam stun mumbai to enter semis of vijay hazare

असम ने रणजी चैंपियन मुंबई को किया बाहर

Fri, 01 Mar 2013 12:59 AM IST
विशाखापट्टनम/खेल डेस्क
विशाखापट्टनम/खेल डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
assam stun mumbai to enter semis of vijay hazare

असम ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत रणजी चैंपियन मुंबई की टीम को 27 रन से शिकस्त देते हुए विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे टूर्नामेंट के सेमीफइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


असम ने 47.4 ओवर में 178 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 46.5 ओवर में 151 रन पर ढेर हो गई। मुंबई की टीम अपने तीन विकेट दूसरे ओवर तक मात्र छह रन पर गंवाने के बाद संभल नहीं सकी।
विज्ञापन


दोराईस्वामी सुब्रमण्यम खाता खोले बिना रन आउट हुए जबकि कप्तान वसीम जाफ्र को अबु नेचिम अहमद ने बोल्ड कर दिया। रोहित शर्मा खाता खोले बिना अरूप दास की गेंद पर बोल्ड हो गए। शोएब शेख ने (42),  सिदेश लाड ने (23), अंकित चौहान (36) और इकबाल अब्दुल्ला ने नाबाद 22 रन बनाए। लेकिन रणजी चैंपियन टीम लक्ष्य से दूर रह गई। अबु नेचिम ने 31 रन पर तीन विकेट और प्रीतम दास ने 24 रन पर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरूप-गोकुल शर्मा और तरजिंदर सिंह को एक-एक विकेट मिला। असम ने शिवशंकर राय (69) और गोकुल शर्मा (51) के अर्द्धशतकों से 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जो अंतत मैच विजयी साबित हुआ। मुंबई की तरफ से अविष्कार साल्वी ने 25 रन पर तीन विकेट, राजेश वर्मा ने 32 रन पर तीन विकेट और इकबाल अब्दुल्ला ने 41 रन पर दो विकेट लिए। दो मार्च को होने वाले सेमीफइनल में असम का मुकाबला केरल से और बंगाल का मुकाबला दिल्ली से होगा।

बंगाल परफेक्ट टेन के साथ सेमीफइनल में
शमी अहमद और वीर प्रताप सिंह की घातक गेंदबाजी के बाद ओपनरों रिद्धिमान साहा (नाबाद 52) और श्रीवत्स गोस्वामी (नाबाद 70) के अर्द्धशतकों से बंगाल ने कर्नाटक को दस विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे टूर्नामेंट के सेमीफइनल में प्रवेश कर लिया। कर्नाटक ने 32.1 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में बंगाल ने 28.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 128 रन बनाकर मैच जीत लिया।


साहा ने 93 गेंदों पर नाबाद 52 रन में आठ चौके लगाए जबकि गोस्वामी ने 79 गेंदों पर नाबाद 70 रन में दस चौके और दो छक्के उड़ाए। इससे पहले शमी अहमद ने 32 रन पर तीन विकेट, वीर प्रताप ने 40 रन पर तीन विकेट और लक्ष्मी शुक्ला ने 20 रन पर दो विकेट लेकर कर्नाटक का 127 रन पर पुलिंदा बांध दिया। मनीष पांडे ने सर्वाधिक 28, करूण नायर ने 22, कप्तान आर विनय कुमार ने 20 और अभिमन्यु मिथुन ने 17 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed