फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Youth Para Games: India won 41 medals including 12 gold, highest ever

Asian Youth Para Games: भारत ने 12 गोल्ड समेत कुल 41 मेडल जीते, अब तक का सबसे ज्यादा

Thu, 09 Dec 2021 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Dec 2021 09:11 AM IST
सार

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में जीते। 22 खिलाड़ी पोडियम तक पहुंचने में सफल रहे। इसमें आठ गोल्ड, छह सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

विज्ञापन
Asian Youth Para Games: India won 41 medals including 12 gold, highest ever
एशियन यूथ पैरा गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2020 टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स के बाद से भारतीय एथलीट शानदार फॉर्म में हैं। वह देश-विदेशों में कई टूर्नामेंट बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। बहरीन के रिफा सिटी में खेले गए एशियन यूथ पैरा गेम्स में भारतीय टीम ने 12 गोल्ड, 15 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज समेत कुल 41 मेडल जीते। बुधवार को सभी भारतीय एथलीट्स मेडल के साथ अपने देश लौट आए।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में जीते। 22 खिलाड़ी पोडियम तक पहुंचने में सफल रहे। इसमें आठ गोल्ड, छह सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। बैडमिंटन में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 15 मेडल जीते। इसमें टोक्यो पैरालंपियन पलक कोहली, संजना कुमारी और हार्दिक मक्कर ने आपस में तीन मेडल जीते।
विज्ञापन


स्वीमिंग में भारत ने तीन मेडल जीते। इसमें एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। पावरलिफ्टिंग में भी टीम इंडिया एक मेडल जीतने में कामयाब हुई। एशियन पैरा यूथ गेम्स में करीब 30 देशों के 700 से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट दो दिसंबर से छह दिसंबर के बीच खेला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यूथ पैरा गेम्स में एथलीट्स ने नौ खेलों में हिस्सा लिया। इसमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, बोकिया, गोलबॉल, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्वीमिंग, पैरा टेबल टेनिस, पैरा ताइक्वांडो और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed