फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games 2023 ruturaj gaikwad will follow MS Dhoni learning said Captaining the team is a difficult task

Asian Games: धोनी की सीख पर अमल करेंगे ऋतुराज गायकवाड़, कहा- टीम की कप्तानी करना मुश्किल काम

Tue, 22 Aug 2023 09:04 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Aug 2023 09:04 AM IST
सार

एशियाड का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होगा। महिला टीम मैच के मैच 19 तारीख को ही शुरू हो जाएंगे और 28 सितंबर तक चलेंगे। वहीं, पुरुषों के मैच 28 सितंबर को शुरू होंगे और आठ अक्तूबर तक चलेंगे।

विज्ञापन
Asian Games 2023 ruturaj gaikwad will follow MS Dhoni learning said Captaining the team is a difficult task
महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि किसी टीम का नेतृत्व करना आसान काम नहीं है लेकिन वह अगले महीने एशियाई खेलों में भारत की कप्तानी करते समय चेन्नई सुपरकिंग्स में अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिली सीख पर अमल करके उनकी तरह इसे सरल बनाने की कोशिश करेंगे। गायकवाड़ हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में युवा टीम की कप्तानी करेंगे क्योंकि उस समय टीम के सीनियर खिलाड़ी विश्वकप की तैयारियों में लगे होंगे।
विज्ञापन


गायकवाड़ ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो किसी टीम की कप्तानी करना बेहद जटिल चीज है। जैसे कि माही भाई (धोनी) हमेशा कहते रहते हैं कि एक बार में एक मैच पर ध्यान दो और भविष्य को लेकर चिंता मत करो। हर कोई चीजों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करता है। मैं उन लोगों में शामिल नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर ध्यान देते हैं या फिर उन बातों पर गौर करते हैं जो मेरे बारे में कही जा रही हों।''
विज्ञापन


28 सितंबर से शुरू होंगे पुरुषों के मैच
एशियाड का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होगा। महिला टीम मैच के मैच 19 तारीख को ही शुरू हो जाएंगे और 28 सितंबर तक चलेंगे। वहीं, पुरुषों के मैच 28 सितंबर को शुरू होंगे और आठ अक्तूबर तक चलेंगे। एशियाई खेलों से पहले भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। पुरुष और महिला टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाड में पुरुषों के 18 मैच होंगे
एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में ही होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। क्रिकेट स्पर्धा में महिलाओं के 14 मैच होंगे। वहीं, पुरुषों के 18 मैच होंगे। टीमों की बात करें तो महिला वर्ग में 14 और पुरुष वर्ग में 18 टीमें भाग लेंगी। टीमों की वरीयता एक जून, 2023 तक आईसीसी टी20 रैंकिंग के मुताबिक तय होंगी। इस तरह भारतीय की महिला और पुरुष टीमों को शीर्ष वरीयता मिली है।


एशियाई खेलों के लिए पुरुष टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed