फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup Winners List Year Wise History Records India Pakistan Sri Lanka Bangladesh and UAE

Asia Cup: 39 साल पहले शुरू हुआ था एशिया कप, भारत के नाम सबसे ज्यादा खिताब; देखें हर बार के विजेता की लिस्ट

Fri, 11 Aug 2023 05:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 11 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

पाकिस्तान ने पिछली बार 2008 में मेजबानी की थी। 15 साल के बाद उसकी जमीन पर एशिया कप के मैच खेले जाएंगे। पिछली बार जब पाकिस्तान ने मेजबानी की थी तब श्रीलंका ने कराची में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

विज्ञापन
Asia Cup Winners List Year Wise History Records India Pakistan Sri Lanka Bangladesh and UAE
एशिया कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप के 16वें सीजन का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है। पाकिस्तान की मेजबानी में इस बार टूर्नामेंट का आयोजन होगा। बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान टीम नहीं भेजने के फैसले के बाद नौ मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किया गया। इस बार कुल 13 मैच होने हैं। इसका मतलब है कि मेजबान देश की जमीन पर सिर्फ चार मैच ही खेले जाएंगे। एशिया कप का आयोजन पहली बार 1984 में हुआ था। अब तक इसके 15 संस्करण आयोजित हो चुके हैं, लेकिन तीन टीमें ही चैंपियन बनी हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पिछली बार 2008 में मेजबानी की थी। 15 साल के बाद उसकी जमीन पर एशिया कप के मैच खेले जाएंगे। पिछली बार जब पाकिस्तान ने मेजबानी की थी तब श्रीलंका ने कराची में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। एशिया कप में अब तक चार मौके ही ऐसे आए हैं जब मेजबान टीम चैंपियन बनी है। 1986 में श्रीलंका, 1990/91 में भारत, 1997 और 2004 में श्रीलंका की टीम मेजबानी करते हुए खिताब जीती थी।
विज्ञापन

Asia Cup Winners List Year Wise History Records India Pakistan Sri Lanka Bangladesh and UAE
एशिया कप - फोटो : अमर उजाला
टी20 फॉर्मेट में भी आयोजित हो चुका है टूर्नामेंट
1984 से 2014 तक 12 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉर्मेट में हुआ। 2016 में पहली बार टी20 प्रारूप में मैच खेले गए थे। उसके बाद 2022 में भी टी20 फॉर्मेट में ही टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। अब तक 15 में से 13 संस्करण वनडे और दो टी20 प्रारूप में हुए हैं।

तीन टीमें ही जीत पाईं खिताब
एशिया कप के इतिहास में अूब तक तीन टीमें ही खिताब जीत पाई हैं। भारत सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बना है। वहीं, श्रीलंका ने छह बार खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान दो बार ट्रॉफी उठाने में सफल रहा। इन तीनों के अलावा बांग्लादेश ही एक ऐसी टीम है जो फाइनल में पहुंचने के बाद भी चैंपियन नहीं बनी है। अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें फाइनल में नहीं पहुंच पाई हैं। नेपाल पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा।

Asia Cup Winners List Year Wise History Records India Pakistan Sri Lanka Bangladesh and UAE
श्रीलंका की टीम पिछली बार जीती थी - फोटो : सोशल मीडिया
हर बार की विजेता टीम
साल मेजबान विजेता उप-विजेता
1984 यूएई भारत श्रीलंका
1986 श्रीलंका श्रीलंका पाकिस्तान
1988 बांग्लादेश भारत श्रीलंका
1990-91 भारत भारत श्रीलंका
1995 यूएई भारत श्रीलंका
1997 श्रीलंका श्रीलंका भारत
2000 बांग्लादेश पाकिस्तान श्रीलंका
2004 श्रीलंका श्रीलंका भारत
2008 पाकिस्तान श्रीलंका भारत
2010 श्रीलंका भारत श्रीलंका
2012 बांग्लादेश पाकिस्तान बांग्लादेश
2014 बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान
2016 बांग्लादेश भारत बांग्लादेश
2018 यूएई भारत बांग्लादेश
2022 यूएई श्रीलंका पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed