फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup What went wrong with Indian team in Asia Cup PCB President Ramiz Raja told weakness of Team India

Asia Cup: एशिया कप में भारतीय टीम से क्या गलती हुई? पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने बताई टीम इंडिया की कमजोरी

Sun, 11 Sep 2022 06:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Sep 2022 06:52 PM IST
सार

ग्रुप दौर में दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार गई थी। उसने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, लेकिन फाइनल में उसे पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।

विज्ञापन
Asia Cup What went wrong with Indian team in Asia Cup PCB President Ramiz Raja told weakness of Team India
रोहित शर्मा और रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के एशिया कप से बाहर होने के बाद दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी राय रख रहे हैं। कुछ का मानना है कि टीम इंडिया यहां से वापसी कर लेगी तो कुछ कह रहे हैं कि टीम में कई बदलाव करने होंगे। भारतीय टीम को लेकर बयान देने वालों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया से एसिया कप में क्या गलती हुई है।
विज्ञापन

ग्रुप दौर में दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार गई थी। उसने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, लेकिन फाइनल में उसे पहुंचाने के लिए काफी नहीं था। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए रमीज राजा ने बताया कि बाबर की अगुवाई वाली टीम पूरे टूर्नामेंट में अपने संयोजन पर खरी उतरी, जबकि भारत ने बहुत सारे बदलाव किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमीज राजा ने कहा, ''आपने टीम की रैंकिंग देखी है, परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। अगर हम भारत और पाकिस्तान की टीमों की तुलना करें तो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हम एक ही संयोजन के साथ क्यों खेल रहा हैं? हमने एक टीम बनाई और उसके साथ टिके हुए हैं। हमने मैच जीते हैं। इसलिए विजेता टीम में बदलाव क्यों करें।''
विज्ञापन

पीसीबी के अध्यक्ष ने आगे कहा, ''भारत केवल इसलिए हारा क्योंकि उन्होंने एक टीम को सेट नहीं होने दिया। वे बहुत अधिक बदलाव कर रहे हैं। उनके पास खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल है जिसके साथ वे प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए जब तक आपके पास उस तरह की बेंच स्ट्रेंथ नहीं है, आपको प्रयोग की आवश्यकता नहीं है।"

भारतीय टीम एशिया कप से बाहर होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में दिखेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर को होगी। इसके बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे की सीरीज में उतरेगी। उसके बाद अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में उसे हिस्सा लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed