फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: Pakistan's wicketkeeper Rizwan will have an MRI scan of his foot, injured in the match against India

Asia Cup: पाकिस्तान के विकेटकीपर रिजवान के पांव का होगा एमआरआई स्कैन, भारत के खिलाफ मुकाबले में लगी थी चोट

Mon, 05 Sep 2022 08:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Sep 2022 08:37 PM IST
सार

चोट के बावजूद रिजवान पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे और उन्होंने 51 गेंद में 71 रन की मैच विजयी पारी खेली, जिससे पाकिस्तान ने पांच विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रिजवान इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

विज्ञापन
Asia Cup: Pakistan's wicketkeeper Rizwan will have an MRI scan of his foot, injured in the match against India
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को यहां एशिया कप में भारत के खिलाफ ‘सुपर-4’ चरण मुकाबले में मिली पांच विकेट की जीत के दौरान दाहिने पैर में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण सोमवार को उनका एहतियाती एमआरआई स्कैन कराया जाएगा। 
विज्ञापन




 

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार रिजवान भारत की पारी के दौरान मोहम्मद हसनैन की गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे जब उनका पैर जोर से जमीन पर पड़ा था। तीस साल के बल्लेबाज को रविवार को पाकिस्तान की अंतिम ओवर में मिली जीत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। 

Pakistan wicketkeeper Mohammad Rizwan reacts in pain (AP)
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup: Pakistan's wicketkeeper Rizwan will have an MRI scan of his foot, injured in the match against India
चोट के बाद जमीन पर लेटे रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
चोट के बावजूद रिजवान पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे और उन्होंने 51 गेंद में 71 रन की मैच विजयी पारी खेली, जिससे पाकिस्तान ने पांच विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रिजवान इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन

रिजवान ने अब तक तीन मैचों में 96 की औसत और 128 के स्ट्राइक रेट से 192 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। रिजवान ने भारत से पहले हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ भी अर्धशतक जमाया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed