फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: Five changes in Pakistan's playing 11 against Sri Lanka, know which new players got a chance

Asia Cup: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में पांच बदलाव, जानें किन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

Wed, 13 Sep 2023 09:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 09:46 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुलासा किया कि नसीम शाह को बांग्लादेश के खिलाफ कंधे की चोट लगी थी, जो भारत के खिलाफ मैच में और बढ़ गई। इसके बाद उन्हें एशिया कप 2023 से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Asia Cup: Five changes in Pakistan's playing 11 against Sri Lanka, know which new players got a chance
पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर चार मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का एलान करती रही है और इस मुकाबले के लिए भी ऐसा ही किया गया है। भारत के खिलाफ पिछले मैच में खेलने वाली पाकिस्तान की टीम में पांच बदलाव किए गए हैं। अधिकतर खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हुए हैं, लेकिन फखर जमान को खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर किया गया है।
विज्ञापन


श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच वर्चुअल सेमीफाइनल होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में भारत के साथ खेलेगी। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के एशिया कप 2023 सुपर 4 चरण में दो मुकाबलों के बाद 2-2 अंक हैं, इसलिए, गुरुवार को दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुलासा किया कि नसीम शाह को बांग्लादेश के खिलाफ कंधे की चोट लगी थी, जो भारत के खिलाफ मैच में और बढ़ गई। इसके बाद उन्हें एशिया कप 2023 से बाहर कर दिया गया है। हारिस रऊफ ने एहतियात के तौर पर रिजर्व डे पर भारत के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की और वह भी श्रीलंका के खिलाफ वर्चुअल नॉक-आउट मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चोट के कारण बाबर आजम को करो या मरो वाले मैच के लिए अपनी टीम में पांच बदलाव करने पड़े हैं। चोटिल नसीम शाह और हारिस रऊफ की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान को मौका दिया गया है। वहीं, फहीम अशरफ को भारत के खिलाफ उनकी किफायती गेंदबाजी के बावजूद टीम बाहर कर दिया गया है, उनकी जगह स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की टीम में वापसी हुई है। भारत के खिलाफ मैच में चोटिल होने वाले आगा सलमान की जगह सऊद शकील को मौका मिला है। सलामी बल्लेबाज फखर जमान की जगह मोहम्मद हारिस को मौका दिया गया है। वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल फखर पिछले कुछ मुकाबलों में फेल रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की टीम
मोहम्मद हारिस, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed