{"_id":"60a52abf8ebc3ea09d756ac5","slug":"asia-cup-cancelled-due-to-coronavirus-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप: कोरोना के चलते आखिरकार रद्द हुआ टूर्नामेंट, श्रीलंका में होना था आयोजन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप: कोरोना के चलते आखिरकार रद्द हुआ टूर्नामेंट, श्रीलंका में होना था आयोजन
Wed, 19 May 2021 08:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 19 May 2021 08:41 PM IST
सार
पिछले साल कोरोना संकट के चलते टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद पाकिस्तान ने श्रीलंका से एशिया कप मेजबानी की अदला-बदली की थी। इसके तहत तय किया गया था कि जून 2021 में एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में होगा और 2022 में होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। लेकिन अब महामारी के चलते इसे रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल होने वाला एशिया कप आखिरकार रद्द कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को करनी थी। इससे पहले पिछले साल भी कोरोना महामारी के चलते इसे एक साल के लिए टाल दिया गदया था। तब यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना था। बता दें कि एशिया कप हर दो साल में एक बार खेला जाता है।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ली डीसिल्वा ने कहा कि एशियाई क्रिकेट परिषद जल्द ही औपचारिक एलान करेगा। श्रीलंका समेत कई दक्षिण एशियाई देशों में कोरोना के मामले हाल में तेजी से बढ़े हैं। श्रीलंका ने 10 दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगाया है। वहीं, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम तीन वन-डे मैच की सीरीज खेलने बांग्लादेश गई है।
विज्ञापन
आईपीएल पर भी पड़ी थी कोरोना की मार
इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को भी बीच में ही रद्द कर दिया गया था। लीग के बायो बबल टूटने के चलते यह फैसला लिया गया था। कहा जा रहा है कि आईपीएल के बचे हुए मैच अब इंग्लैंड में कराए जा सकते हैं। आने वाले दिनों में बीसीसीआई की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
भारत में टी-20 विश्व कप पर भी आशंका
कोरोना वायरस का असर इस साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप पर भी पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 29 मई को विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाई है। जानकारी के अनुसार बैठक में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप सहित आगामी सत्र में भारत में होने वाले क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।
बीसीसीआई ने यह एसजीएम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक जून को होने वाली बैठक से पहले बुलाई है। आईसीसी बैठक में भारत में कोविड-19 की स्थिति को देखकर टी-20 विश्व कप के आयोजन पर निर्णय हो सकता है। भारत में अभी महामारी की स्थिति गंभीर है। यूएई आईसीसी प्रतियोगिता के आयोजन की दौड़ में सबसे आगे है।