{"_id":"5f05d04f8ebc3e63c161e3c3","slug":"asia-cup-canceled-due-to-coronavirus-bcci-president-sourav-ganguly-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से एशिया कप रद्द, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना की वजह से एशिया कप रद्द, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी जानकारी
Thu, 09 Jul 2020 12:28 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार (8 जुलाई) को घोषणा की कि एशिया कप 2020 को रद्द कर दिया गया है। यह घोषणा 9 जुलाई को एक निर्धारित एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक से पहले हुई है।
विज्ञापन
एक न्यूज चैनल के पत्रकार से इंस्टाग्राम चैट में एसीसी द्वारा लिए गए फैसले पर पूछने पर गांगुली ने कहा, 'एशिया कप रद्द कर दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'यह कहना मुश्किल है कि भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला कौन सी होगी। हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन जब तक हम सरकार के नियमों को नहीं जानते हैं, तब तक हम बहुत कुछ नहीं कर सकते। हम जल्दी में नहीं हैं क्योंकि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य अधिक महत्वपूर्ण है। हम मासिक तौर पर चीजों की निगरानी कर रहे हैं। ''
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट इस साल सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाना था। पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन भारत पाकिस्तान की यात्रा करने को तैयार नहीं था। बीसीसीआई ने कहा था कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन तटस्थ स्थान पर होता है तो उसे पाकिस्तान द्वारा एशिया कप की मेजबानी से कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन