फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 Venues: India-Pakistan will clash in Dubai Asia Cup matches will be played at these places know

Asia Cup 2025 Venues: दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, इन जगहों पर खेले जाएंगे एशिया कप के मुकाबले

Sat, 02 Aug 2025 09:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Aug 2025 09:50 PM IST
सार

Asia Cup 2025 Venues: एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप के मुकाबलों के लिए स्थानों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Venues: India-Pakistan will clash in Dubai Asia Cup matches will be played at these places know
एशिया कप 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप के मुकाबलों के लिए स्थानों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos

Asia Cup 2025 Venues: India-Pakistan will clash in Dubai Asia Cup matches will be played at these places know
एशिया कप 2025 - फोटो : अमर उजाला

भारत के अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ
टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाने की संभावना है। भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप-ए में रखा गया है। ऐसे ही श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप-बी में हैं। एसीसी 19 मैचों के इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीमों को अनुमति देगा। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup 2025 Venues: India-Pakistan will clash in Dubai Asia Cup matches will be played at these places know
एशिया कप 2025 - फोटो : अमर उजाला

टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा
इससे पहले नकवी ने 'एक्स' पर टूर्नामेंट की औपचारिक घोषणा की। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं। नकवी ने पोस्ट किया, 'मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों का एलान करते हुए खुशी हो रही है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा। हम क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।'

आयोजन स्थल का फैसला 24 जुलाई को हुआ
एशिया कप के लिए आयोजन स्थल का फैसला 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में किया गया था। बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया था।

विज्ञापन

Asia Cup 2025 Venues: India-Pakistan will clash in Dubai Asia Cup matches will be played at these places know
एशिया कप - फोटो : ANI
टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई
बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।  

तीन बार भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, जहां दोनों एक बार भिड़ेंगी। इसके बाद सुपर फोर चरण में एक-दूसरे के खिलाफ एक और मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो उनके बीच तीसरी मुकाबला भी खेला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed