Asia Cup: पाकिस्तान पर जीत के बाद स्विमिंग पूल में भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती, कोहली-रोहित ने किया डांस, VIDEO
बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा- एक यादगार जीत और उसके बाद आज के श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले से पहले एक रिकवरी सेशन। यहां कोलंबो में पाकिस्तान पर टीम की शानदार जीत का क्विक राउंड अप है।
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम का होटल में भव्य स्वागत हुआ। मैच के बाद हजारों की संख्या में फैंस टीम इंडिया को स्टेडियम से बाहर निकलते हुए और उन्हें चीयर करने के लिए मौजूद थे। वहीं, होटल के बाहर भी काफी फैंस मौजूद थे। बीसीसीआई ने इसका वीडियो जारी किया है।
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
इस दौरान कोहली केक भी काटते हैं। इतना ही नहीं भारतीय खिलाड़ी स्विमिंग पूल में मस्ती करती भी दिखती है। कोहली और रवींद्र जडेजा डांस करते हुए दिखते हैं। वहीं, रोहित शर्मा तो स्विमिंग पूल में भांगड़ा करते दिखते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने स्विमिंग पूल में रिलैक्स किया।
A memorable victory followed by a much-deserved recovery session ahead of today's Super 4s encounter 😃👌
— BCCI (@BCCI) September 12, 2023
Here's a quick round-up of #TeamIndia's remarkable win over Pakistan in Colombo 🎥 🙌#AsiaCup2023 | #INDvPAK pic.twitter.com/h0n4yeIZbN
भारत-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
कप्तान रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन, शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए 121 रन जोड़े। इसके बाद कोहली और राहुल ने 233 रन की नाबाद साझेदारी की। कोहली 94 गेंदों में 122 रन और राहुल 106 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली के वनडे करियर का यह 47वां शतक रहा।
Pumped up 💪
— BCCI (@BCCI) September 12, 2023
Excitement building up for yet another Match Day 😎#TeamIndia | #AsiaCup2023 | #INDvSL pic.twitter.com/dWgUOiTEP0
जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। भारतीय टीम मंगलवार (12 सितंबर) को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं।