फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022: Virat Kohli All Records in T20 century against Afghanistan; broke Rohit Sharma record

Virat Kohli: विराट कोहली ने टी-20 में सभी छह शतक बतौर ओपनर लगाए, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Fri, 09 Sep 2022 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Sep 2022 08:55 AM IST
सार

यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली का पहला शतक रहा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 71वां शतक रहा। टी-20 के अलावा कोहली ने अब तक टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक लगाए हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2022: Virat Kohli All Records in T20 century against Afghanistan; broke Rohit Sharma record
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने एशिया कप का अंत अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर किया। सुपर फोर के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 101 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे। उन्होंने 61 गेंदों में 122 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में कोहली ने 12 चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।
विज्ञापन

यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली का पहला शतक रहा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 71वां शतक रहा। टी-20 के अलावा कोहली ने अब तक टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक लगाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी के साथ विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup 2022: Virat Kohli All Records in T20 century against Afghanistan; broke Rohit Sharma record
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली का यह ओवरऑल टी-20 यानी आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय करियर मिलाकर छह शतक लगाए हैं। सभी शतक उन्होंने बतौर ओपनर ही लगाए हैं। पांच शतक कोहली ने आईपीएल में और एक शतक अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए लगाया।
विज्ञापन

यह कोहली का किसी भी टी-20 यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल और घरेलू टी-20 मिलाकर भी सर्वश्रेष्ठ पारी है। टी-20 में इससे पहले कोहली ने 2016 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 गेंदों में 113 रन की पारी खेली थी। 

Asia Cup 2022: Virat Kohli All Records in T20 century against Afghanistan; broke Rohit Sharma record
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली द्वारा खेली गई पारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी है। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 118 रन बनाए थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के नाम है। फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 गेंदों में 172 रन की पारी खेली थी।

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ स्पिन बॉलिंग पर 33 गेंदों में 54 रन बनाए। स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 163.63 का रहा। अफगानिस्तान के स्पिनरों पर कोहली ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। यह कोहली का स्पिन के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक पारी में सबसे ज्यादा रन हैं। 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के ल्यूक राउट ने 2012 में उनके खिलाफ 99 रन की पारी खेली थी।

 

Asia Cup 2022: Virat Kohli All Records in T20 century against Afghanistan; broke Rohit Sharma record
विराट कोहली का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
इस शतक के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 71 शतक लगाए थे। टेस्ट में उन्होंने 41 और वनडे में 30 शतक लगाए थे। पोंटिंग ने इसके लिए 668 पारियां खेली थीं। वहीं, कोहली ने 71 शतक के लिए 522 पारियां खेली हैं। कोहली अब अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में बस भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। तेंदुलकर ने करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed