फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022 Schedule Announced, India vs Pakistan on August 28 See Matches List Here

Asia Cup Schedule: एशिया कप का शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को भारत का सामना पाकिस्तान से, यूएई में होगा टूर्नामेंट

Tue, 02 Aug 2022 05:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 05:48 PM IST
सार

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलेगी। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। 
 

विज्ञापन
Asia Cup 2022 Schedule Announced, India vs Pakistan on August 28 See Matches List Here
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 का शेड्यूल जारी हो चुका है। बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया पर पूरा शेड्यूल जारी किया है। 27 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से है। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


यूएई में होगा टूर्नामेंट
इस बार एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा। पहले श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी, लेकिन वहां के हालात खराब होने की वजह से अब यूएई को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के यहां नहीं खेलना चाहती हैं। ऐसे में यूएई के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश ही मेजबानी के दावेदार थे और श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी दी गई थी। श्रीलंका से यह टूर्नामेंट छिनने के बाद यूएई को इसकी मेजबानी मिली है।

एशिया कप इस बार टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। 1984 में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 2014 तक 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया। फिर 2016 में टी-20 विश्व कप की वजह से इसे टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था।

तब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ही चैंपियन बनी थी। 2018 में एक बार फिर इस टूर्नामेंट को वनडे फॉर्मेट में खेला गया और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ही चैंपियन बनी थी। अब इस साल टी-20 विश्व कप की वजह से एक बार फिर से यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup 2022 Schedule Announced, India vs Pakistan on August 28 See Matches List Here
एशिया कप में सभी टीमों का रिकॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट के 13 संस्करणों में हिस्सा ले चुकी है और सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बनी है। इसके अलावा टीम तीन बार रनर-अप भी रही। दूसरे स्थान पर श्रीलंका है। श्रीलंकाई टीम पांच बार चैंपियन बनी है और छह बार रनर अप रही है। पाकिस्तान की टीम ने दो बार यह खिताब जीता है और दो बार वह रनर अप रही है। अगले साल फिर से यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में लौट आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed