फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022 Ishan Kishan statement After not being selected for the Asia Cup said What Selectors Do Is Fair

Asia Cup: एशिया कप के लिए नहीं चुने जाने के बाद ईशान किशन ने पहली बार दिया बयान, बोले- चयनकर्ता जो करते हैं...

Fri, 12 Aug 2022 07:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 12 Aug 2022 07:37 PM IST
सार

भारत ने इस हफ्ते की शुरुआत में एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था। ईशान को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2022 Ishan Kishan statement After not being selected for the Asia Cup said What Selectors Do Is Fair
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 के लिए टीम से बाहर होने पर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि यह उनके लिए एक सकारात्मक बात है। ईशान का मानना है कि यह उन्हें कड़ी मेहनत करने और टीम में वापस आने के लिए अधिक रन बनाने के लिए प्रेरित करेगा। भारत ने इस हफ्ते की शुरुआत में एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था। ईशान को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन


किशन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''मुझे लगता है कि चयनकर्ता जो करते हैं वह उचित है। उन्होंने खिलाड़ियों का चयन करते समय बहुत सोचा होगा कि किसे मौका दिया जाना चाहिए और कब। यह मेरे लिए सकारात्मक है क्योंकि अगर मेरा चयन नहीं हुआ तो मैं अधिक मेहनत करूंगा और अधिक रन बनाऊंगा। जब चयनकर्ताओं को मुझ पर भरोसा होगा, तो वे निश्चित रूप से मुझे टीम में रखेंगे।"
विज्ञापन


एशिया कप में भारत की संभावनाओं पर किशन ने कहा कि कोई भी क्रिकेट में चीजों के बारे में निश्चित नहीं हो सकता है और कभी-कभी एक मैच जीतने के लिए केवल दो खिलाड़ी काफी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम में एक-एक स्थान के लिए कड़ी टक्कर है। इसके बावजूद ईशान किशन का चयन नहीं होना आश्चर्यजनक है। वह इस साल टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 14 पारियों में 30.71 की औसत से 430 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल भारत के लिए तीन अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 89 रन है।


श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 14 मैचों में 449 रन हैं। उन्हें भी मुख्य टीम में नहीं रखा गया है।  श्रेयस को बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। किशन ने अपना पिछला मैच वेस्टइंडीज के दौरे पर खेला था। तब पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 13 गेंद पर 11 रन बनाए थे। इस साल आईपीएल में किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों में 32.15 की औसत से 418 रन बनाए थे। उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed