फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   asia cup 2018 six key players from each team to watch out for

एशिया कप में इन 5 खिलाड़ियों को देखने के लिए खचाखच भरा होगा स्टेडियम, अपनी टीम के हैं असली मैच विनर

Sat, 15 Sep 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
asia cup 2018 six key players from each team to watch out for
रोहित शर्मा

एशिया का महाकुंभ शुरू होने में केवल कुछ ही घंटे बचे हैं और फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। एशियाई प्रांत में अपनी बादशाहत साबित करने के लिए 6 टीमें जोर-आजमाइश करेंगी। 1984 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत एशिया कप में खिताब का 'छक्का' लगा चुका है और इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में वह इसमें इजाफा करने की कोशिश करेगा। 

विज्ञापन


एशिया कप 2018 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और हांगकांग को छोड़ अन्य टीमों में एक-एक खिलाड़ी ऐसा है, जो असली मैच विनर कहलाता है। फैंस भी इन 5 खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे। आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर टीम अधिक निर्भर रहेगी और इन क्रिकेटरों के लिए स्टेडियम भी दर्शकों से खचाखच भरे रहेंगे।

विज्ञापन

अफगानिस्तान - मोहम्मद शहजाद

asia cup 2018 six key players from each team to watch out for
मोहम्मद शहजाद - फोटो : ESPN

अगर आप अफगानिस्तान क्रिकेट के बारे में थोड़ा बहुत भी जानते हैं तो आपने मोहम्मद शहजाद के बारे में जरूर सुना होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज अपने देश के लिए ओपनिंग करते हैं और कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने के लिए मशहूर हैं। शहजाद ने मार्च में विश्व कप में जगह पाने के लिए आयरलैंड के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मैच में 54 रन की मैच विजयी पारी खेली।

इसके अलावा उन्होंने विश्व कप क्वालिफायर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 84 रन की पारी खेली। दोनों ही मुकाबलों में शहजाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद शहजाद ने कई मैच विनिंग और विस्फोटक पारियां खेली हैं और वह अपने दम पर टीम को मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं।  वैसे, राशिद खान भी एक मैच विनर हैं, लेकिन शहजाद इस लिस्ट में कुछ अंकों के कारण उनसे आगे निकल गए हैं।

बांग्लादेश- तमीम इकबाल

asia cup 2018 six key players from each team to watch out for
तमीम इकबाल - फोटो : icc

बांग्लादेश ने पिछले छह साल मे कई प्रमुख टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। फिर चाहे वो 2012 एशिया कप हो या 2016 एशिया कप टी-20 फाइनल या फिर 2018 निदाहास ट्रॉफी फाइनल। बांग्लादेश निश्चित ही वो मजबूत टीम बन चुकी है, जिससे विरोधी टीमें सतर्क रहेंगी। टीम में कई ऐसे सीनियर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बांग्लादेश को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अद की है।

हालांकि, इन सभी में से सबसे जुदा बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर तमीम इकबाल हैं। तमीम के क्रीज पर रहने से ही विरोधी टीम दबाव में नजर आती है और वह गजब तकनीक के साथ आकर्षक शॉट्स जमाते हैं, जिसके चलते उनके भारी संख्या में फैंस हैं। एशिया कप में बाएं हाथ के बल्लेबाज अपनी उपयोगिता साबित करके बांग्लादेश को सफलता दिलाने के लिए पूरा जोर लगाएगा।

विज्ञापन

श्रीलंका - कुसल परेरा

asia cup 2018 six key players from each team to watch out for
कुसल परेरा

कुसल परेरा के खेलने का अंदाज पूर्व महान श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या की यादें ताजा कर देता है। छोटे कद के बाएं हाथ के बल्लेबाज के खाते में चार शतक दर्ज हैं। परेरा का स्ट्राइक रेट 90 से अधिक रहा है। वह अपना दिन होने पर किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाने में माहिर हैं।

कुसल की सबसे खास बात यह है कि वह तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों का अच्छे से सामना करते हैं। श्रीलंका के लिए परेरा ने कई मैच विजयी पारियां खेली हैं। श्रीलंका के इस बल्लेबाज को देखने के लिए मैदान पर दर्शक जरूर पहुंचेंगे।

पाकिस्तान - हसन अली

asia cup 2018 six key players from each team to watch out for
हसन अली - फोटो : IPL

24 वर्षीय पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने बहुत ही कम समय में लोकप्रियता हासिल की है। हसन अली पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज बन चुके हैं और उनका विकेट लेकर जश्न मनाने का अंदाज भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। पिछले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अली ने सिर्फ पांच मैचों में 13 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

यूएई में अली का प्रदर्शन शानदार रहा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यूएई में खेले आठ मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। हसन अली हमेशा विकेट लेने के लिए प्रयास करते हैं, जिससे पाकिस्तान को बहुत फायदा मिला है। यह गेंदबाज निश्चित ही विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी साबित होगा।

टीम इंडिया - रोहित शर्मा

asia cup 2018 six key players from each team to watch out for
रोहित शर्मा

एशिया कप 2018 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय में विश्व के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स में से एक हैं। विरोधी टीमें अच्छे से जानती हैं कि जब रोहित शर्मा अपनी लय में हो तो कैसे अकेले के दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। रोहित शर्मा विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं।

सीमित ओवर में शर्मा जी का लड़का बेहतरीन खेल दर्शाता आया है। रोहित की बैटिंग का करोड़ो फैंस हैं, जो उन्हें देखने के लिए स्टेडियम की सीट्स जरूर भरते दिखेंगे। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा से कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed