{"_id":"5ba22023867a557ffa24634c","slug":"asia-cup-2018-shikhar-dhawan-wants-to-score-run-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ धवन को देनी होगी जबरदस्त शुरुआत, हांगकांग के खिलाफ जमाया था शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के खिलाफ धवन को देनी होगी जबरदस्त शुरुआत, हांगकांग के खिलाफ जमाया था शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
हांगकांग के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में शतक से पूर्व शिखर धवन रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत के इस सलामी बल्लेबाज ने दावा किया कि वह कभी खराब फार्म में नहीं थे।
विज्ञापन
धवन ने हांगकांग के खिलाफ मंगलवार को 127 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 26 रन की जीत के साथ टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। इस सलामी बल्लेबाज ने 14वां एकदिवसीय शतक जड़ने के बाद कहा, ‘यह फार्म का सवाल नहीं है, मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था लेकिन रन नहीं बना पा रहा था। रन भी बना पाना शानदार है।’
विज्ञापन
इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला की आठ पारियों में धवन एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए। हाल में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
अब पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद के इस सिकंदर से टीम को बहुत उम्मीद होगी। भारतीय फैंस चाहेंगे कि रोहित शर्मा और