फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2018: Ravindra Jadeja back in ODI squad after back to back injuries

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पांड्या के बाद 2 और खिलाड़ी एशिया कप से बाहर, जडेजा की एंट्री

Thu, 20 Sep 2018 06:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Asia Cup 2018: Ravindra Jadeja back in ODI squad after back to back injuries

भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। हार्दिक पांड्या के बाद अब स्पिनर अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी एशिया कप से बाहर हो गए।

विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को मैच के दौरान पांड्या की कमर में चोट लगी थी। इतने सारे खिलाड़ियों के एक साथ चोटिल होकर बाहर होने से टीम के फिजियो पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
विज्ञापन


टीम में पांड्या की जगह तेज गेंदबाज दीपक चाहर, अक्षर की जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और शार्दुल की जगह मध्यम तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन किस तरह हुआ चोटिल?

बीसीसीआई ने गुरुवार को सभी खिलाड़ियों के चोटिल होने और उनके कवर की घोषणा की। पांड्या के कमर में मारक चोट है, उनका उपचार चल रहा है और बोर्ड की मेडिकल टीम हार्दिक का आंकलन कर रही है।

बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर के बाएं हाथ के अंगुली में पाकिस्तान के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लगी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया जिसमें चोट का पता चला। 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल को हांगकांग के खिलाफ मैच के बाद दाएं कूल्हे और ग्रोइन के हिस्से में सूजन है।

इन तीनों के विकल्प के तौर पर चाहर, जडेजा और कौल गुरुवार को टीम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed