फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia cup 2018: India will contest against Pakistan in Dubai

टकराने जा रहे भारत-पाकिस्तान, एशिया कप में 10 दिन के भीतर तीन बार हो सकती हैं भिड़ंत

Thu, 13 Sep 2018 09:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Asia cup 2018: India will contest against Pakistan in Dubai

ओवल टेस्ट में हार के साथ ही भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे का अंत हुआ। 2-1 से टी-20 सीरीज अपने नाम करने के बाद पहले 1-2 से वनडे श्रृंखला भारत को गंवानी पड़ी और अब टेस्ट सीरीज में भी 1-4 से शर्मनाक हार हाथ लगी है।

विज्ञापन


इस बुरे अनुभव को भुलाते हुए अब भारतीय टीम का अगला मिशन एशिया कप होगा। एशिया कप की शुरुआत 15 सितंबर से हो रही है, जो संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होगी। एशिया कप में अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारतीय फैंस जरूर राहत महसूस करेंगे।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में 6 टीमें, भारत-पाक एक ग्रुप में 

यूएई में होने वाले एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान और क्वालिफायर टीम हांगकांग को ग्रुप 'ए' में रखा गया है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं।

14 दिन के इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई या अबुधाबी में शाम 5 बजे (भारतीय समय) से खेले जाएंगे।

सबसे ज्यादा बार किया खिताब पर कब्जा

एशिया कप की शुरूआत 1984 से हुई। अब तक हो चुके 13 टूर्नामेंट में से 6 बार भारत ने खिताब पर कब्जा किया। भारत के बाद श्रीलंका 5 और पाकिस्तान 2 बार खिताब पर कब्जा कर चुका है। 2016 में हुए टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था और अब भारत चाहेगा कि वह अपने खिताब को इस बार बचाए रखे।

विज्ञापन

जीत के मामले में दूसरी सफल टीम है भारत

भारत ने अबतक इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले हैं, जिसमें 31 मैचों में जीत, जबकि 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारत एशिया कप में सर्वाधिक मैच जीतने वाली दूसरी सफल टीम है।

श्रीलंका ने 52 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 17 मैच गंवाए हैं। श्रीलंका इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है।

बांग्लादेश कर चुका है कई उलटफेर

एक समय था जब बांग्लादेश को कमजोर टीम माना था, लेकिन पिछले कुछ समय से इस टीम ने बड़ी-बड़ी टीमों को नानी याद दिलाई। बांग्लादेश ने 1986 में एशिया कप टूर्नामेंट में भाग लिया था।

इस टीम ने 44 मैच खेले, जिसमें उन्हें मात्र 7 मैचों में जीत और 35 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश भले ही ज्यादा मैच जीत ना सका हो, लेकिन उन्होंने जब भी कोई मैच जीता तो बड़ा उलटफेर हुआ।

भारत को किया था बाहर

बांग्लादेश ने 2012 में अपने घर आयोजित हुए टूर्नामेंट के दौरान भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश से 5 विकेट से हार का सामना कर बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा।

6 मार्च को ढाका में हुए इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 290 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था।

2016 में खेला फाइनल

पिछले टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश ने श्रीलंका, पाकिस्तान जैसी टीमों को बाहर कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि उन्हें फाइनल में भारत के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मुकाबला

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम 19 सितंबर को पाकिस्तान से टकराएगी। बुधवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले पर दुनिया की निगाहें होंगी। अगर बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो भारत-पाक अगले राउंड में प्रवेश करेंगी।

ऐसा होने पर दोनों टीमें 23 सितंबर को फिर से आमने-सामने हो सकती हैं। दोनों टीमों के पास टूर्नामेंट में तीसरी बार भिड़ने का मौका होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें फाइनल में जगह बनानी होगी। फाइनल 28 सितंबर को होगा।

किसका पलड़ा भारी?

भारत और पाकिस्तान अब तक 129 बार वनडे मैचों में भिड़ चुके हैं। इनमें भारत ने 52 मुकाबले जीते हैं। यानी, पाकिस्तान के खिलाफ उसका सक्सेस रेट 41.60% है। पाकिस्तान के नाम भारत के खिलाफ 73 जीत दर्ज हैं।

चार मैचों में कोई परिणाम नहीं निकल पाया। पिछले 5 मुकाबलों बात करें तो 3 में भारत को सफलता हाथ लगी है जबकि 2 मुकाबले पाकिस्तान जीतने में सफल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed