फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of mashrafe mortazas team

चरम पर रहा रोमांच, इस तरह एशिया कप 2018 के फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश

Fri, 28 Sep 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of mashrafe mortazas team
bangladesh team

एशिया कप 2018 में सबसे रोमांचक अंदाज में फाइनल तक अगर कोई टीम पहुंची है तो वह बांग्लादेश है। बांग्लादेश ने फाइनल से पहले कुल पांच मैच खेले, जिसमें से उसने तीन जीते जबकि दो में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, बांग्लादेश ने अपने जज्बे से दिखाया कि फाइनल में वह टीम इंडिया के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है। चलिए गौर करते हैं कि फाइनल तक पहुंचने के लिए बांग्लादेश ने किस प्रकार मेहनत की:

विज्ञापन

मुश्फिकुर के शतक से हार गया श्रीलंका

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of mashrafe mortazas team
मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश ने मौजूदा एशिया कप में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। मुश्फिकुर रहीम (144) ने शानदार शतक जमाकर बांग्लादेश को 261 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने जोरदार वापसी की और 4 विकेट झटके। जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने सरेंडर किया और पूरी टीम 35.2 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई। इस तरह बांग्लादेश ने 137 रन की विशाल जीत के साथ एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया के नए शेरों ने पार नहीं पा सका बांग्लादेश

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of mashrafe mortazas team
rashid khan

श्रीलंका पर विशाल जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश के हौसले बुलंद थे। हालांकि, उसे अपने अगले मैच में एशिया के उभरते शेरों से करारी शिकस्त मिली। जी हां, बांग्लादेश को अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान के हाथों 136 रन की मात झेलनी पड़ी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 255 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.1 ओवर में केवल 119 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, श्रीलंका पर जीत दर्ज करने के कारण बांग्लादेश की टीम सुपर फोर के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी।

विज्ञापन

सर जडेजा की वापसी ने बांग्ला शेरों को बनाया भीगी बिल्ली

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of mashrafe mortazas team
Ravindra Jadeja

बांग्लादेश के शेर अफगानिस्तान से मिली हार से उबर भी नहीं सके थे कि उसका मुकाबला एशिया की सबसे मजबूत टीम से हुआ। टीम इंडिया में रविंद्र जडेजा की लंबे समय बाद वापसी हुई और उन्होंने इसका पूरा जश्न मनाया।  जडेजा ने चार विकेट झटके और बांग्लादेश को केवल 173 रन पर समेट दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। बांग्लादेश को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी।

अफगानिस्तान से रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने किया हिसाब चुकता

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of mashrafe mortazas team
bangladesh team

बांग्लादेश की टीम को मौजूदा एशिया कप में पहली शिकस्त अफगानिस्तान के हाथों झेलनी पड़ी थी। फिर उसी के खिलाफ मशरफे मुर्तजा की टीम ने जोरदार वापसी की। बांग्लादेश ने सुपर फोर के अपने दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 249 रन बनाए। इमरुल कायेस (72*) और महमुदुल्लाह (74) ने उम्दा पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन मुस्ताफिजुर रहमान ने अंतिम ओवर में कमाल की गेंदबाजी की और बांग्लादेश की 3 रन से जीत पर मुहर लगा दी।

पाकिस्तान पर भारी पड़ा 'रहीम बम'

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of mashrafe mortazas team
मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का वास्तविक सेमीफाइनल खेला गया क्योंकि अफगानिस्तान की टीम बांग्ला शेरों से हारकर बाहर हो चुकी थी। टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम थी। सुपर फोर के इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 48.5 ओवर में 239 रन पर ऑलआउट हुई। मुश्फिकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) उम्दा पारियां खेलीं। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 202 रन बना सकी। मुस्ताफिजुर रहमान ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। मुश्फिकुर रहीम को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed