{"_id":"5f3d5e21841aa61c0b67ab2b","slug":"ashwin-who-has-joined-delhi-capitals-will-not-get-permission-for-mankanding-ponting-instructed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो चुके अश्विन को नहीं मिलेगी 'मांकडिंग' की इजाजत, पोंटिंग ने दी यह हिदायत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो चुके अश्विन को नहीं मिलेगी 'मांकडिंग' की इजाजत, पोंटिंग ने दी यह हिदायत
Thu, 20 Aug 2020 07:47 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 20 Aug 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
buttler ashwin mankad
- फोटो : twitter
यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर फ्रैंचाइजियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नए खिलाड़ियों और नए नियम के साथ इस बार का आईपीएल भी रोमांचक होने की उम्मीद है। उधर दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने स्पष्ट किया कि वह टीम में नए शामिल हुए भारत के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आगामी लीग में मांकडिंग का इस्तेमाल नहीं करने देंगे। पोंटिंग ने कहा, 'हम उन्हें आईपीएल में आउट करने के विवादास्पद तरीके ‘मांकडिंग’ को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि उनका मानना है कि यह तरीका खेल भावना के अंतर्गत नहीं है।
विज्ञापन
पिछले आईपीएल सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे अश्विन ने राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज जोस बटलर (69) को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट कर दिया था। अश्विन ने बटलर की गिल्लियां तब गिरा दी थी जब यह बल्लेबाज गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज से बाहर चला गया था।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय स्पिनर वीनू मांकड के नाम पर पड़ा यह आउट करने का तरीका क्रिकेट के नियमों के अतंर्गत है लेकिन कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हैं। वीनू मांकड ने 1947 में इसी तरीके से आस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को आउट किया था।
विज्ञापन
अश्विन इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। उन्होंने आउट करने के अपने इस कदम का बचाव किया था और कहा था कि यह खेल के नियमों के अंतर्गत था। लेकिन महान बल्लेबाज पोंटिंग को लगता है कि यह खेल भावना के खिलाफ था और उनकी टीम इस आईपीएल में इसका इस्तेमाल नहीं करेगी। उन्होंने ‘द ग्रेड क्रिकेटर पोडकास्ट’ से कहा, ‘मैं उससे इसके (मांकडिंग) बारे में बात करूंगा, मैं पहली चीज यही करूंगा। यह उसके साथ सख्ती वाली बातचीत होगी। मुझे लगता है कि शायद वह कहेगा कि यह नियमों के हिसाब से था और उसके पास ऐसा करने का अधिकार है।’
पोंटिंग ने कहा, ‘लेकिन यह खेल भावना के अंतर्गत नहीं है, यह वो तरीका नहीं है जो मैं चाहता हूं, कम से कम दिल्ली कैपिटल्स के साथ।’ 45 वर्षीय इस महान बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने पिछले साल ही अपने खिलाड़ियों को कहा था कि दिल्ली की टीम इसका इस्तेमाल नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से अश्विन पिछले साल हमारी टीम में नहीं था, वह इस साल हमारे खिलाड़ियों में शामिल है। देखिए वह शानदार गेंदबाज है और उसने काफी लंबे समय तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।’