फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin twisted Shami's ears in celebration during IND vs AUS test in Delhi

IND vs AUS Video: विकेट लेने पर शमी के कान खींचने लगे अश्विन, साथी खिलाड़ियों ने लिए मजे, देखें वीडियो

Sat, 18 Feb 2023 04:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान शमी ने विकेट लिया तो अश्विन पीछे से आकर उनके कान खींचने लगे। अश्विन की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Ashwin twisted Shami's ears in celebration during IND vs AUS test in Delhi
शमी के कान खींचते अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, इस बार वजह उनकी शानदार गेंदबाजी नहीं थी। वह शमी के साथ मजाक कर रहे थे और यह घटना कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद शमी और अश्विन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


वीडियो दिल्ली के टेस्ट के पहले दिन का है, जब शमी ने नाथन लियोन को 10 रन पर आउट कर दिया था। इसके बाद शमी टीम के खिलाड़ियों के साथ विकेट का जश्न मना रहे थे। इस बीच अश्विन पीछे से चलते हुए आए और शमी के कान मरोड़ दिए और जैसा कि भारतीय क्रिकेटरों ने जश्न मनाया, अश्विन ने शमी के कान मरोड़ दिए। अश्विन की इस हरकत से शमी हैरान रह गए, लेकिन बाद में दोनों मजाक करने लगे। भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर भी कमेंट्री करते हुए मस्ती में शामिल हो गए। उन्होंने कहा- "मुझे लगता है कि अगर आप थोड़ी देर बाद अश्विन से पूछेंगे, तो वह कहेंगे कि वह दूसरी तरह की गेंद करने का अभ्यास कर रहे थे।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को 263 रन पर रोकने में शमी का बड़ा योगदान
मोहम्मद शमी ने दिल्ली की स्पिन पिच पर शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। इन दोनों की पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम 263 रन बनाने में सफल रही।

अश्विन और जडेजा ने बनाए रिकॉर्ड
इस मैच में एक बार रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। अश्विन ने एलेक्स कैरी को आउट करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 100 विकेट लिए हैं। कुंबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं, उनके नाम 111 विकेट हैं, जबकि अश्विन के नाम 100 विकेट हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा ने इस मैच में अपने 250 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed