फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin talks about the Overthinker Tag and Trauma he and his father faces after he is not in Playing 11

Ravichandran Ashwin: 'ओवरथिंकर' के टैग पर छलका अश्विन का दर्द, बोले- मुझसे ज्यादा मेरे पिता परेशान होते हैं

Tue, 20 Jun 2023 04:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

अश्विन का मानना है कि उन्हें ओवरथिंकर का टैग सिर्फ इसलिए दिया गया है ताकि कप्तानी के विकल्प के रूप में उनकी दावेदारी खत्म की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वह टीम से बाहर होते हैं, तब उनके पिता ज्यादा परेशान होते हैं।
 

विज्ञापन
Ashwin talks about the Overthinker Tag and Trauma he and his father faces after he is not in Playing 11
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का क्रिकेट सफर शानदार रहा है। एक आम गेंदबाज से भारत के लिए हर फॉर्मेट में कमाल करने से लेकर टेस्ट टीम में वापसी तक उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है। मौजूदा समय में वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं और देश के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हैं। हालंकि, अश्विन का एक दशक लंबा करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उन्हें प्लेइंग 11 में ना चुनें जाने पर काफी चर्चा हुई। अश्विन की जिंदगी में ऐसा कई बार हुआ है, जब उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा और उन्हें एक "ओवरथिंकर" का टैग दे दिया गया।
विज्ञापन


जब भी विदेश में टेस्ट खेलने की बात आती है, तब अश्विन पहला नाम नहीं हैं जो चयनकर्ताओं के मन में आता है। विश्व टेस्ट चैंपयनशिप में भी रवींद्र जड़ेजा को इकलौते स्पिनर के तौर पर मौका दिया गया। ऐसा माना जाता है कि अश्विन कुछ मामलों में जरुरत से ज्यादा सोच लेते हैं, जो कई बार उनके खिलाफ काम कर जाता है।
विज्ञापन


इंटरव्यू के दौरान अश्विन ने बताया कि किस तरह यह "ओवरथिंकर" का टैग बनाया गया जो उनके प्रदर्शन को और उन्हें निजी रुप से प्रभावित करता है। अश्विन ने कहा " बहुत से लोग मुझे एक ओवरथिंकर के रुप में देखते हैं, ऐसा खिलाड़ी जिसे 15-20 मैच खेलने को मिलते हैं उसे जरूरत से ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। एक खिलाड़ी जिसे पता है कि उसे केवल दो मैच खेलने को मिलेंगे उसे मानसिक रुप से परेशान होना चाहिए, क्योंकि यह मेरा काम है, मेरा सफर है और इसलिए यह मुझे अच्छा भी लगता है। अगर मुझे कोई कहेगा कि मुझे 15 मैच खेलने हैं, आप खिलाड़ियों का नेतृत्व करेंगे, तो मैं ओवरथिंक नहीं करुगा, मैं क्यों करुंगा। एक खिलाड़ी को ओवरथिंकर कहना गलत होगा, क्योंकि यह उसकी अपनी यात्रा है और किसी भी अन्य खिलाड़ी को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह ओवरथिंकर का टैग अश्विन के खिलाफ काम करता है
अश्विन ने बताया ऐसा कई बार हुआ है जब टीम की कप्तानी करने की भूमिका उनके सामने आई है और उनके खिलाफ बहुत कुछ कहा गया। अश्विन ने कहा "यह मेरे खिलाफ काम करने के लिए ही बनाया गया है, सही कहा ना, और जैसा मैंने कहा कि यहां ऐसे बयान दिए गए हैं कि जब नेतृत्व का मौका मेरे सामने में आया तो लोगों ने हमेशा सवाल उठाए हैं, ऐसे लोग भी हैं जो कहते हैं कि भारत के विदेश दौरे पर मेरा नाम शीट पर पहला नाम नहीं है। चाहे नाम पहला हो या ना हो, यह मेरे हाथ में नहीं है, यह मैंने कमाया है, मेरा विश्वास है कि ऐसा हमेशा रहेगा। मुझे कोई शिकायत नहीं है, मेरे पास इतना समय नहीं है कि मैं बैठकर उनको जवाब दूं या पछताऊं। मुझे किसी के लिए कोई खेद नहीं हैं।"


अश्विन ने बताया कि जब भी ऐसा कुछ होता है तो उनसे ज्यादा उनका परिवार, खासकर उनके पिता मानसिक रुप से प्रभावित होते हैं। अश्विन ने कहा "जैसे ही फाइनल खत्म हुआ, मैंने एक ट्वीट किया और मुझे यह एहसास हुआ की मुझे सफाई चाहिए। जैसे ही मुझे इस मामले पर सफाई मिल जाएगी मैं इसे भूल जाउंगा। अब मैं जिंदगी को बहतर तरीके से समझता हूं। जितना मैं इसे देखता हूं, मेरा परिवार उससे ज्यादा इसे झेलता है। मेरे पिता को दिल की बिमारी है। किसी भी दिन, किसी भी मैच में कुछ भी होता है, तो वह मुझे फोन करते हैं। वह परेशान होते हैं, मेरे लिए काफी आसान है कि मैं बाहर जाकर खेलूं क्योंकि यह मेरे नियंत्रण में है लेकिन, मेरे पिता के लिए नहीं और वह उसका दुगना झेलते हैं। अगर मैं इस नजरिए से देखूं तो बाकी सब मेरे लिए मायने नहीं रखते।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed