फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin Picks Two Stars Who Will get more than 14 Crore rupees In IPL 2024 Auction; Pat Cummins, Mitchell Starc

IPL 2024: रचिन या हेड नहीं! अश्विन की नजरों में इन दो तेज गेंदबाजों पर लगेगी 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली

Mon, 18 Dec 2023 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Dec 2023 11:51 AM IST
सार

अश्विन ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के उभरते सितारे रचिन रवींद्र पर चार से सात करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है। 

विज्ञापन
Ashwin Picks Two Stars Who Will get more than 14 Crore rupees In IPL 2024 Auction; Pat Cummins, Mitchell Starc
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी जोड़ी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी में मालामाल हो सकती है। अश्विन के मुताबिक, इन दोनों पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लग सकती है। राजस्थान रॉयल्स के इस क्रिकेटर ने नीलामी में कई खिलाड़ियों को लेकर भविष्यवाणी की। उन्होंने ऑक्शन से पहले चर्चा में आ रहे खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली का आकलन किया।
विज्ञापन

इन दो स्टार पर लग सकती है बड़ी बोली

Ashwin Picks Two Stars Who Will get more than 14 Crore rupees In IPL 2024 Auction; Pat Cummins, Mitchell Starc
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन को लगता है कि स्टार्क और कमिंस, दोनों पर विश्व कप 2023 की जीत के बाद फ्रेंचाइजी काफी रकम खर्च कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए गए ऑलराउंडर शाहरुख खान पर भी 10 से 14 करोड़ रुपये के बीच की बोली लग सकती है। अश्विन ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के उभरते सितारे रचिन रवींद्र पर चार से सात करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षल और कोएट्जी को लेकर क्या बोले अश्विन

Ashwin Picks Two Stars Who Will get more than 14 Crore rupees In IPL 2024 Auction; Pat Cummins, Mitchell Starc
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने साथ ही तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर भी बोली लगने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आरसीबी के इस पूर्व तेज गेंदबाज पर सात से 10 करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है। भारत के दिग्गज स्पिनर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को भी हर्षल पटेल जितनी रकम मिल सकती है। वहीं, अश्विन का मानना है कि वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमन पॉवेल को चार से सात करोड़ रुपये मिलेंगे। पॉवेल को इसी साल दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था।
विज्ञापन

ट्रेविस हेड को लेकर अश्विन का चौंकाने वाला बयान

Ashwin Picks Two Stars Who Will get more than 14 Crore rupees In IPL 2024 Auction; Pat Cummins, Mitchell Starc
ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने विश्व कप के हीरो ट्रेविस हेड के बारे में एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की। अश्विन का मानना है कि उन्हें चार करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत नहीं मिलेगी। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को चार से सात करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। इस बार मिनी ऑक्शन होना है। पहली बार ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित होगा। दुबई में होने वाले ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला होगा। कुल 77 स्लॉट खाली हैं। इनमें 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों का है।

अश्विन ने लियोन को बधाई दी

Ashwin Picks Two Stars Who Will get more than 14 Crore rupees In IPL 2024 Auction; Pat Cummins, Mitchell Starc
अश्विन और नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने साथ ही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन की तारीफ की जिन्होंने 500 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल की। नाथन लियोन ने रविवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेटों की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। लियोन इस विशिष्ट उपलब्धि तक पहुंचने वाले आठवें गेंदबाज बन गए, जो टेस्ट क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ियों की फहरिस्त में शामिल हो गए। अश्विन ने लियोन को एक्स पर बधाई देते हुए लिखा- 500 टेस्ट विकेट लेने वाला आठवां गेंदबाज और इतिहास का दूसरा ऑफ स्पिनर। बधाई नाथन लियोन। अश्विन ने इस पोस्ट के साथ बकरी की इमोजी भी लगाई है। इसका अर्थ है कि वह लियोन को सर्वकालिक महान बता रहे हैं। 

अश्विन का टेस्ट रिकॉर्ड

Ashwin Picks Two Stars Who Will get more than 14 Crore rupees In IPL 2024 Auction; Pat Cummins, Mitchell Starc
धोनी, अश्विन और शुभमन - फोटो : IPL
अश्विन भी 500 विकेट के क्लब से कुछ ही विकेट दूर हैं। भारतीय स्पिनर, जिन्होंने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, उनके नाम भी 94 टेस्ट मैचों में 489 विकेट हैं। वह टेस्ट में नौवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि 36 वर्षीय लियोन एक स्थान ऊपर आठवें नंबर पर हैं। लियोन ने भी 2011 में अपना पहला टेस्ट खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed