IPL को लेकर अश्विन का बड़ा बयान, जिसने पढ़ा हो गया हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में अपने खेल से फैंस का दिल जीतने वाले कई खिलाड़ियों को इंडियन क्रिकेट टीम में खेलने का अवसर मिलता है। वहीं अनुभवी ऑफ स्पनिर रविचंद्रन अश्विन का इस मामले में कुछ और ही कहना है। अश्विन का कहना है कि वह आईपीएल की तर्ज पर भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी पर भरोसा नहीं करते।
पिछले साल पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलने वाले अश्विन को आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाया गया है। टीम में आरोन फिंच और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रहते अश्विन को कप्तान चुना जाना बड़ी बाता है। अश्विन का कहना है कि वह लिमिटेड ओवर्स के खेल के आधार पर टीम इंडिया में अपनी वापसी पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करते।
गौरतलब है कि भारत की टी-20 क्रिकेट टीम से आर अश्विन का पत्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का हाल भी कुछ ऐसा ही है। अश्विन को आखिरी बार जुलाई 2017 में टी-20 क्रिकेट टीम में चुना गया था। इतना ही नहीं आगामी वर्ल्ड कप के लिए भी इन दोनों खिलाड़ियों का नाम शायद ही स्क्वाड में शामिल किया जाए।
टीम इंडिया के पास अब स्पिन गेंदबाज के रूप में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे दो बेहतरीन विकल्प मौजूद है। वैसे भी कई दिग्गजों का कहना है कि इंग्लैंड की पिचों पर फिंगर स्पिनर से ज्यादा कलाई स्पिनर कमाल दिखाएंगे।
ऐसे में आर अश्विन के पास खुद को साबित करने के लिए आईपीएल एक अच्छा प्लेटफॉर्म होगा। अश्विन मानें या न मानें लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में फिर से वापसी करवा सकता है।