फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin defended the decision to give rest to Kohli and Rohit, said – finding fault for forced criticism

IND vs WI: अश्विन ने कोहली और रोहित को आराम देने के फैसले का बचाव किया, कहा- जबरन आलोचना के लिए निकाल रहे गलती

Wed, 02 Aug 2023 11:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 11:05 PM IST
सार

भारत में वनडे विश्वप को लेकर अश्विन ने प्रशंसकों से टीम का समर्थन करने और नकारात्मकता से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वकप जीतना आसान नहीं होता। हमने लगभग सभी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

विज्ञापन
Ashwin defended the decision to give rest to Kohli and Rohit, said – finding fault for forced criticism
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे शृंखला के दूसरे और तीसरे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किए जाने के भारतीय टीम प्रबंधन के फैसले का बचाव करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि आलोचक सिर्फ आलोचना करने के लिए गलती निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली और रोहित को नहीं खिलाने पर नाराजगी जताई थी जबकि इस साल भारत को अपने घर में वनडे विश्वकप खेलना है।
विज्ञापन


अश्विन ने कहा कि इतने कई खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ठीक हो रहे हैं। बुमराह ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की है, जबकि प्रसिद्ध भी चोट के कारण ब्रेक के बाद लौटे हैं। ऐसा लगता है कि लोग जबरदस्ती टीम प्रबंधन की गलती निकाल रहे हैं। कुछ लोग स्तब्ध थे क्योंकि हम ऐसी टीम से हार गए जो विश्वकप के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाई थी। कई लोगों को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का एकमात्र काम विश्वकप जीतना है। लोगों को लगता है कि भारत आईपीएल के कारण विश्वकप जीतने का प्रबल दावेदार होता है।
विज्ञापन


भारत में वनडे विश्वप को लेकर अश्विन ने प्रशंसकों से टीम का समर्थन करने और नकारात्मकता से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वकप जीतना आसान नहीं होता। हमने लगभग सभी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed