{"_id":"5bdac91fbdec2269ae773766","slug":"ashley-nurse-ruled-out-of-remainder-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज को टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहला लगा जोरदार झटका, प्रमुख खिलाड़ी बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज को टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहला लगा जोरदार झटका, प्रमुख खिलाड़ी बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
एश्ले नर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स टीम इंडिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। नर्स के बाहर होने से वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा क्योंकि वह पूरे दौरे में संघर्ष करती आई है। 29 वर्षीय नर्स को मुंबई में खेले गए चौथे वन-डे में कंधे में खिंचाव आ गया, जिसके चलते वह गुरुवार को पांचवें व अंतिम वन-डे के लिए अनुपलब्ध रहे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने गुरुवार को टॉस के समय कहा, नर्स पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उम्मीद है कि अगले दौरे से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएं।
विज्ञापन
नर्स को तिरुवनंतपुरम में आगमन के समय कंधें को आराम देने के लिए आर्म पाउच लगाए देखा गया था। चौथे वन-डे में दर्द के कारण नर्स कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए थे। उन्होंने लौटने के बाद कुछ ओवर किए, लेकिन इस दौरान वह असहज दिखे। बता दें कि तिरुवनंतपुरम में सीरीज का निर्णायक वन-डे गुरुवार को खेला जा रहा है।
विज्ञापन
टीम इंडिया मौजूदा वन-डे सीरीज में 2-1 की बढ़त पर है। भारत ने पहला व चौथा वन-डे जीता जबकि विंडीज ने तीसरा मुकाबला अपने नाम किया। सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा। अब वन-डे सीरीज के बाद टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा।