फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashish nehra Unhappy with hardik pandya for not giving strike to Dinesh Karthik in last over

IND vs SA: आखिरी ओवर में कार्तिक को स्ट्राइक न देने पर हार्दिक से नाराज हुए आशीष नेहरा, बोले- दूसरे छोर पर मैं नहीं था

Fri, 10 Jun 2022 04:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 04:55 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच की पहली पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक ने दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक देने से मना कर दिया था। इस पर आशीष नेहरा सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है। 
 

विज्ञापन
Ashish nehra Unhappy with hardik pandya for not giving strike to Dinesh Karthik in last over
हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। वो इस सीजन सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। आरसीबी के लिए कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका में कमाल किया और इसी वजह से भारतीय टीम में उनकी वापसी भी हुई। हालांकि, वापसी के बाद पहले मैच में ही हार्दिक पांड्या ने पारी की आखिरी गेंद पर उन्हें स्ट्राइक देने से मना कर दिया। इस पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने आपत्ति जताई है। आईपीएल में हार्दिक की टीम के कोच आशीष नेहरा ने कहा है कि हार्दिक को एक रन भागना था और कार्तिक को आखिरी गेंद खेलने का मौका देना था। वो कोई पुछल्ले बल्लेबाज नहीं हैं। 
विज्ञापन


इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर 212 रन बना लिए और पांच गेंद रहते मैच जीत लिया। 
विज्ञापन

हार्दिक पर नाराज हुए नेहरा
आशीष नेहरा ने हार्दिक पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा कि कार्तिक कोई पुछल्ले बल्लेबाज नहीं हैं। हार्दिक को आखिरी गेंद से पहले एक रन ले लेना चाहिए था। दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक थे, मैं नहीं। आशीष नेहरा अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे और उनकी बल्लेबाजी खराब थी। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम लिया। 

आशीष ने आगे हार्दिक की तारीफ में कहा "हार्दिक एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर तरह के शॉट खेल सकते हैं। हमने उन्हें टेस्ट और वनडे में प्रदर्शन करते देखा है। वो किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वो गुजरात के कप्तान थे और गेंद के साथ भी योगदान दिया। यह काफी अलग रोल था। इससे पहले वो ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर रहे थे और फिनिशर के रूप में बल्लेबाजी करते थे। वो अब अपने पुराने रोल में आ चुके हैं। उनके अंदर किसी भी किरदार को सही से निभाने की क्षमता है।"

पहले टी20 में हार्दिक ने 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 258.33 का रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed