आशीष नेहरा ने क्रिकेट में शुरू की अपनी नई पारी, सहवाग के साथ कर रहे हैं कमेंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब क्रिकेट में अपनी दूसरी पारी शुरू की है। नेहरा ने कमेंट्री की तरफ रुख किया है। भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता में गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में उन्होंने अपने कमेंट्री करियर का डेब्यू किया।
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी फैंस को यह जानकारी देकर खुश किया था। खेल चैनल ने ट्वीट करके लिखा, 'वीरेंद्र सहवाग और नेहरा की जोड़ी अब कमेंट्री बाक्स में दिखेगी।' इस बीच सहवाग ने भी बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'नेहरा जी का कमेंट्री में स्वागत जोरों-शोरों से होना चाहिए। अपने स्टाइल में आप लोग भी नेहरा जी को वेलकम जरूर करें।'
पढ़ेंः- आशीष नेहरा ने किया खुलासा, पाक के खिलाफ मैच में धोनी को क्यों कहे थे अपशब्द
Roll back the years as @virendersehwag & Nehra pair up in the comm box! Join us on #NerolacCricketLive tomorrow at 8.30AM on Star Sports! pic.twitter.com/bTvpyuiHS5
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 15, 2017
Nehra ji ka commentary welcome zoron shoron se hona chahiye. Apne style me aap log bhi Nehra ji ko welcome zaroor karein https://t.co/dh9nPCPUQt
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 15, 2017
इन्होंने भी दी बधाई
सहवाग के अलावा टीम इमडिया के पूर्व स्टाइलिस बल्लेबाज और अब कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी नेहरा को नयी पारी के लिये शुभकामनाएं दी हैं। लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, 'क्रिकेट के मैदान पर हमारा मनोरंजन करने के बाद नेहरा जी अब माइक पर हमारा मनोरंजन करने के लिये तैयार हैं। स्वागत है आशु।'
After entertaining us on the cricket field Nehra ji is all set to entertain us with the mic🎤 Welcome Ashu.Should be lots of fun @StarSportsIndia #IndvSL
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 15, 2017
बता दें कि अपने होम ग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में नेहरा अपने संन्यास की घोषणा पहले ही कर चुके थे। संन्यास का ऐलान करते हुए नेहरा ने कहा था कि, 'जब आपसे लोग संन्यास लेने की कहें उस स्थिति से बेहतर है कि आप तब संन्यास लें जब आपसे कहा जाए कि आप क्यों ऐसा कर रहे हैं। मैं अपने खेल के शीर्ष पर संन्यास लेना चाहता हूं।' उन्होंने यह भी कहा था कि, ''जब मैं क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं तो इसका मतलब है कि मैं आईपीएल भी नहीं खेलूंगा।''
मालूम हो कि इसके साथ ही यह सवाल उठने लगे थे कि अब नेहरा जी क्या करेंगे। उनके भविष्य के क्या प्लान हैं। इन सवालों का जवाब देते हुए नेहरा ने कहा था कि, मैं अभी सिर्फ आज ही की सोच रहा हूं। आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं।