फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Series Ben Stokes hits half century before IPL 2022 auction played strong innings after 309 days in Test for england vs australia

Ashes Series: आईपीएल नीलामी से पहले चला बेन स्टोक्स का बल्ला, टेस्ट में 309 दिन बाद खेली दमदार पारी

Fri, 07 Jan 2022 05:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Jan 2022 05:39 PM IST
सार

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल नीलामी से पहले फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार पारी खेली है। स्टोक्स ने 91 गेंद पर 66 रन बनाए।

विज्ञापन
Ashes Series Ben Stokes hits half century before IPL 2022 auction played  strong innings after 309 days in Test for england vs australia
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल नीलामी से पहले फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार पारी खेली है। स्टोक्स ने 91 गेंद पर 66 रन बनाए। अपनी पारी में इस ऑलराउंडर ने नौ चौके और एक छक्का लगाया। स्टोक्स का मौजूदा एशेज सीरीज में पहला अर्धशतक है। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी कर आईपीएल फ्रैंचाइजियों के सामने अपना दावा ठोक दिया है।
विज्ञापन


स्टोक्स ने टेस्ट में 309 दिन बाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक भारत के खिलाफ चार मार्च 2021 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर लगाया। तब स्टोक्स ने पहली पारी में 55 रन बनाए थे। इस पारी के बाद स्टोक्स ने सात पारियां और खेली थीं, लेकिन एक बार भी 50 रन के आंकड़े को नहीं छू सके। उन्होंने क्रमश: 2, 5, 14, 34, 12, 25 और 11 रन बनाए थे। अब आठवीं पारी में स्टोक्स ने 66 रन जड़े हैं।
विज्ञापन


आईपीएल करियर की बात करें तो स्टोक्स को 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। राजस्थान ने स्टोक्स के लिए 12.50 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वे पिछले सीजन में सिर्फ एक ही मैच खेल सके थे। इसके बाद पारिवारिक कारणों से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर थे। आईपीएल में स्टोक्स के रिकॉर्ड को देखें तो 43 मैच में उन्होंने 920 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में 28 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोक्स पहली बार आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेले थे। 2017 में उन्हें पुणे की टीम ने 14.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब स्टोक्स को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होड़ देखी गई थी। अंत में पुणे की टीम ने बोली में भाग लिया और स्टोक्स को खरीद लिया।

2018 में एक बार फिर से स्टोक्स की मांग सबसे ज्यादा थी। उनके लिए शुरू में चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स में भिड़ंत हुई। चेन्नई ने 6.40 करोड़ रुपये की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया। पंजाब को फिर कोलकाता नाइटराइडर्स से चुनौती मिली थी। कोलकाता ने 11.50 करोड़ रुपये और पंजाब ने 12 करोड़ रुपये के बाद खुद को अलग किया। राजस्थान ने सिर्फ एक बोली 12.50 करोड़ रुपये की लगाई और स्टोक्स को खरीद लिया।


दो बार नीलामी में ऊंची बोली हासिल करने वाले स्टोक्स की मांग इस बार भी ज्यादा रहेगी। उन पर कई टीमों की नजर होगी। स्टोक्स तेज बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी करते हैं। ऐसे में किसी भी टीम की संतुलन को वो मजबूत कर सकते हैं। राजस्थान की टीम स्टोक्स को रिटेन नहीं कर पाई, लेकिन नीलामी में जरूर खरीदना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed