फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Series Australia vs England fifth match will be played with pink ball for the first time in a series there will be two Day Night Tests

AShes Series: गुलाबी गेंद से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पांचवां मैच, पहली बार एक सीरीज में होंगे दो डे/नाइट टेस्ट

Thu, 09 Dec 2021 02:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Dec 2021 02:13 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हाकले ने कहा है कि मौजूदा समय में खेली जा रही एशेज सीरीज का पांचवां मुकाबला गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। डे/नाइट टेस्ट इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक सीरीज के दौरान दो टेस्ट मैच  पिंक बॉल से खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
Ashes Series Australia vs England fifth match will be played with pink ball for the first time in a series there will be two Day Night Tests
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस - फोटो : twitte@cricketcomau

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हाकले ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही एशेज सीरीज के एक मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीए के सीईओ के मुताबिक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला पांचवां और अंतिम टेस्ट डे/नाइट मुकाबला होगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह टेस्ट 14 जनवरी से खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक सीरीज के दौरान दो टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेले जाएंगे। दोनों देशों के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का दूसरा मैच 16 दिसंबर से एडिलेड में होगा जो दिन/रात का मुकाबला होगा। 

विज्ञापन


सीईओ निक हाकले ने किया एलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी का बयान ऐसे समय में आया है जब कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते प्रतिबंधों के कारण पांचवें टेस्ट मैच को पर्थ से हटा दिया गया है। पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक यह मुकाबला 14 जनवरी से पर्थ में होना था। लेकिन वहां से हटाने के बाद अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि मैच कहां पर खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच का आयोजन मेलबर्न, कैनबरा या सिडनी में हो सकता है। इस मैच के आयोजन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हालांकि मैच कि तारीख में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। सेन क्रिकेट से बात करते हुए निक हाकले ने कहा, डे/नाइट टेस्ट कराने में हमारी बड़ी रुचि रही है, मैं विवरण नहीं दूंगा, क्योंकि अभी सभी विवरणों के माध्यम में जा रहे हैं, उम्मीद है आऩे वाले कुछ दिनों में इसे लेकर घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


डे/नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अजेय

टेस्ट इतिहास में अब तक 18 मुकाबले गुलाबी गेंद से खेले जा चुके हैं। खास बात है कि डे/नाइट टेस्ट मैचों का रिजल्ट सामने आया है। अब तक पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अव्वल रहा है। कंगारू टीम ने अब तक आठ मुकाबले गुलाबी गेंद से खेले हैं और सभी में जीत दर्ज करने में सफल रही। पहला डे/नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 27 नंबर 2014 से लेकर 1 जनवरी 2015 के दरम्यान एडिलेड में खेला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed