फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Series 2022 England will try to break Australia dominance in Day Night Test match will be played in Adelaide from tomorrow

Ashes Series: डे/नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने उतरेगा इंग्लैंड, कल से एडिलेड में खेला जाएगा मुकाबला

Wed, 15 Dec 2021 01:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 15 Dec 2021 01:43 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह डे/नाइट टेस्ट मैच होगा। सीरीज में 1-0 से पीछेे चल रही इंग्लिश टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। 

विज्ञापन
Ashes Series 2022 England will try to break Australia dominance in Day Night Test match will be played in Adelaide from tomorrow
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 दिसंबर से खेले जाने वाले डे/नाइट टेस्ट में पलटवार करने की तैयारी में है। जिसके चलते वह ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली हार का बदला ले सके। दोंनों टीमें के दरम्यान यह मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम को कंगारुओं ने नौ विकेट से हराया था। यह मैच इंग्लिश टीम के लिए काफी अहम है। अगर इंग्लैंड दूसरा टेस्ट जीतने में नाकाम रहा तो उसके लिए सीरीज में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन


एंडरसन-ब्रॉड के खेलने की उम्मीद

इस डे नाइट मुकाबले लेकर चयनकर्ताओं से उम्मीद की जा रही है कि पहले टेस्ट में आराम दिए गए जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को मौका देंगे। क्योंकि यह खतरनाक जोड़ी गुलाबी गेंद से ऑस्ट्रेलिया को अधिक नुकसान पहुंचाने का दमखम रखती है। लेकिन अगर दूसरा टेस्ट इंग्लैंड की टीम हार जाती है तो उसे सीरीज में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। एंडरसन दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। इसके अलावा उनके साथी ब्रॉड भी पांच सौ से अधिक विकेट ले चुके हैं।  
विज्ञापन


2-0 से पिछड़ने के बाद सिर्फ एक बार हुई वापसी

दोनों देशों के बीच लंबे समय से खेली जा रही एशेज सीरीज के इतिहास को अगर देखा जाए तो सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की है। साल 1936-37 में डॉन ब्रेडमैन की कप्तानी वाली टीम में एशेज सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डे/नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अजेय

जहां तक पिंक बॉल टेस्ट की बात है तो अभी तक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है। कंगारू टीम ने अब तक आठ डे/नाइट टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी में जीत दर्ज की है। उसकी इस शानदार परफॉर्मेंस के देखते हुए इंग्लैंडं की राह आसान नहीं है। साल 2017-18 में खेली गई एशेज सीरीज के एडिलेड टेस्ट में कंगारुओं ने इंग्लैंड को 120 रनों से हराय था। यह सीरीज का दूसरा मुकाबला था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त हासिल की थी। उसके बाद इस दौरे पर इंग्लिश टीम को एशेज सीरीज में 4-0 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed