फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Ollie Robinson on Australia target became number-1 villain Matthew Hayden and Ricky Ponting criticized

Ashes: ऑस्ट्रेलिया के निशाने पर ओली रॉबिन्सन, बन गए 'नंबर-1 विलेन', मैथ्यू हेडन से लेकर रिकी पोंटिंग तक बरसे

Thu, 22 Jun 2023 07:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Jun 2023 07:32 PM IST
सार

रॉबिन्सन ने पहले टेस्ट के दौरान ओपनर उस्मान ख्वाजा से भिड़ गए थे। पहली पारी में ख्वाजा को आउट करने के बाद उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, दूसरी पारी में पांचवें दिन ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान दोनों खिलाड़ियों में बहस हुई थी।

विज्ञापन
Ashes Ollie Robinson on Australia target became number-1 villain Matthew Hayden and Ricky Ponting criticized
रिकी पोंटिंग, ओली रॉबिन्सन, मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का विवादों से पुराना रिश्ता है। दोनों टीमें आमने-सामने हो और कोई विवाद न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। कंगारू टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला खेला जा चुका है। एजबेस्टन टेस्ट में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। इसी बीच, एक विवाद धीरे-धीरे बड़ा होता जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम, पूर्व खिलाड़ियों और मीडिया के निशाने पर हैं। रॉबिन्सन ने पहले टेस्ट के दौरान ओपनर उस्मान ख्वाजा से भिड़ गए थे। पहली पारी में ख्वाजा को आउट करने के बाद उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, दूसरी पारी में पांचवें दिन ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान दोनों खिलाड़ियों में बहस हुई थी। यहां से वह ऑस्ट्रेलिया के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

Ashes Ollie Robinson on Australia target became number-1 villain Matthew Hayden and Ricky Ponting criticized
ख्वाजा से बहस करते रॉबिन्सन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने की तीखी आलोचना
ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने रॉबिन्सन को नंबर-1 विलेन बताया है। एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लिखा, ''नंबर-1 विलेन, ओली रॉबिन्सन को उस्मान ख्वाजा को अपशब्दों से भरी विदाई देने के बाद अपने भाग्य का पता चल गया है।'' इसके बाद इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मजाकिया अंदाज में कहा कि नंबर-1 विलेन तो वह थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें निशाने पर लिया। इनमें पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन का नाम है।



रॉबिन्सन ने क्या कहा था?
एजबेस्टन के दौरान रॉबिन्सन ने खुद का बचाव किया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, ''अतीत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंग्लिश टीम के साथ ऐसा कर चुके हैं। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह एशेज सीरीज है। हम पेशेवर खेल में हैं। आप अगर इस बात को नहीं संभाल सकते तो क्या संभालेंगे? मैदान पर जब आप होते हैं तो एशेज के लिए जुनून होता है। हमने रिकी पोंटिंग सहित कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ऐसा करते देखा है। अब कोई उनकी टीम के खिलाफ ऐसा कर रहा है तो गलत हो गया।''
 

Ashes Ollie Robinson on Australia target became number-1 villain Matthew Hayden and Ricky Ponting criticized
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग ने रॉबिन्सन के बारे में आईसीसी रिव्यू में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर इस मैच के बाद भी रॉबिन्सन नहीं सीख पाए हैं तो वह धीमे सीखने वाले में से हैं। मैंने पहले भी कहा था कि इंग्लैंड की यह टीम ऑस्ट्रेलिया से नहीं खेली है। उन्हें जल्द समझ में आने वाला है कि एशेज में बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलने का क्या मतलब होता है। अगर रॉबिन्सन पिछले हफ्ते नहीं सीख पाए हैं तो वह धीमे सीखने वालों में हैं।''

पूर्व कंगारू कप्तान ने आगे कहा, ''उन्होंने मेरे बारे में बात की। यह हैरान करने वाला था। हालांकि, मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह मेरे बारे में सोच रहे हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि मैंने 15 साल पहले क्या किया था। एशेज में बात से नहीं अपने प्रदर्शन से सबकुछ साबित करना होता है।''
विज्ञापन

Ashes Ollie Robinson on Australia target became number-1 villain Matthew Hayden and Ricky Ponting criticized
मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
हेडन ने 'भूलने योग्य' क्रिकेटर बताया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने रॉबिन्सन को भूलने योग्य क्रिकेटर बताया। वहीं, पूर्व विकेटकीपर इयान हीली ने तो पहचानने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed