{"_id":"64a289737c30f3c15305a4fd","slug":"ashes-mcc-takes-strict-action-after-lords-scandal-suspends-three-members-who-caught-australian-players-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashes: 'लॉर्ड्स कांड' के बाद एमसीसी ने उठाया सख्त कदम, ख्वाजा को पकड़ने वाले तीन सदस्यों को किया निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: 'लॉर्ड्स कांड' के बाद एमसीसी ने उठाया सख्त कदम, ख्वाजा को पकड़ने वाले तीन सदस्यों को किया निलंबित
Mon, 03 Jul 2023 02:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:10 PM IST
सार
टेलीविजन फुटेज में दिखा कि सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर की लॉन्ग रूम में दर्शकों के साथ तीखी बहस हुई। स्टेडियम का यह हिस्सा एमसीसी सदस्यों और उसके मेहमानों के लिए आरक्षित होता है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से बहस करते एमसीसी के सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में रविवार (सात जुलाई) को समाप्त हुआ। मैच के आखिरी दिन लॉर्ड्स के 'लॉन्ग रूम' में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला था। कुछ सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा को पकड़ लिया था। लंच के समय ख्वाजा ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया है।
एमसीसी ने इससे पहले अपने कुछ सदस्यों के बर्ताव के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से ‘बिना शर्त माफी’ मांगी थी। इन सदस्यों ने मेहमान टीम के कई खिलाड़ियों को कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। टेलीविजन फुटेज में दिखा कि सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर की लॉन्ग रूम में दर्शकों के साथ तीखी बहस हुई। स्टेडियम का यह हिस्सा एमसीसी सदस्यों और उसके मेहमानों के लिए आरक्षित होता है।

Trending Videos
एमसीसी ने जारी किया था बयान
ख्वाजा को सुरक्षाकर्मियों ने पीछे हटाया। वार्नर को भी कुछ सदस्यों पर टिप्पणी करते हुए देखा गया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मामले के शांत कराया। एमसीसी ने रविवार देर रात जारी बयान में कहा, ''एमसीसी पुष्टि कर सकता है कि उसने आज की घटना को देखते हुए तीन सदस्यों की पहचान करके उन्हें निलंबित किया है। जांच चलने तक उन्हें लॉर्ड्स में वापस आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।''
बेयरस्टो को आउट करने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम से नाराज थे सदस्य
मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और कप्तान बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। डकेट के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स ने साझेदारी शुरु की, लेकिन बेयरस्टो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से स्टंप आउट हो गए। इंग्लैंड की दूसरी पारी के 52वें ओवर की आखिरी गेंद बेयरस्टो ने छोड़ दी और स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। यह देख विकेटकीपर कैरी ने गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं। नियमों के अनुसार गेंद डेड नहीं थी और ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया। इस कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टेडियम में जमकर हूटिंग हुई।

Usman Khawaja was pulled by the Lord's crowd while going for lunch.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 2, 2023
It's all happening - The Ashes! pic.twitter.com/eVlP401lNG
बेयरस्टो को आउट करने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम से नाराज थे सदस्य
मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और कप्तान बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। डकेट के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स ने साझेदारी शुरु की, लेकिन बेयरस्टो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से स्टंप आउट हो गए। इंग्लैंड की दूसरी पारी के 52वें ओवर की आखिरी गेंद बेयरस्टो ने छोड़ दी और स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। यह देख विकेटकीपर कैरी ने गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं। नियमों के अनुसार गेंद डेड नहीं थी और ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया। इस कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टेडियम में जमकर हूटिंग हुई।
🤐🤐🤐#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/dDGCnj4qNm
— England Cricket (@englandcricket) July 2, 2023
विज्ञापन
मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टीव स्मिथ के 110 और डेविड वॉर्नर के 66 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 325 रन ही बना सकी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए। उस्मान ख्वााज ने 77 और स्टीव स्मिथ ने 34 रन का योगदान दिया। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 370 रन का लक्ष्य था, लेकिन यह टीम 327 रन पर सिमट गई और 43 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए। वहीं, बेन डकेट ने 83 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट लिए। ग्रीन को एक विकेट मिला।