फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes eng vs aus England playing xi for second Test Mooen Ali out Fast bowler Josh Tongue included in team

Ashes: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम में बदलाव, मोईन अली बाहर; तेज गेंदबाज जोश टंग प्लेइंग-11 में शामिल

Tue, 27 Jun 2023 10:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Jun 2023 10:39 PM IST
सार

टंग ने इसी महीने आयरलैंड के खिलाफ पदार्पण किया था और दूसरी पारी में 66 रन देकर पांच विकेट अपनी झोली में डाले थे। इंग्लैंड दस विकेट से जीतने में सफल रहा था। टंग को मार्क वुड, क्रिस फोक्स और मैथ्यू पोट्स की जगह तरजीह दी गई।

विज्ञापन
Ashes eng vs aus England playing xi for second Test Mooen Ali out Fast bowler Josh Tongue included in team
जोश टंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वारसेस्टरशायर के तेज गेंदबाज जोश टंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। अनुभवी स्पिनर मोईन अली की अंगुली में चोट के बाद टंग को जगह दी गई। एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट में दो विकेट से मिली हार के बाद मेजबान टीम में यही एकमात्र बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन


टंग ने इसी महीने आयरलैंड के खिलाफ पदार्पण किया था और दूसरी पारी में 66 रन देकर पांच विकेट अपनी झोली में डाले थे। इंग्लैंड दस विकेट से जीतने में सफल रहा था। टंग को मार्क वुड, क्रिस फोक्स और मैथ्यू पोट्स की जगह तरजीह दी गई। एजबेस्टन टेस्ट में मोइल अली की अंगुली में चोट लग गई थी। इंग्लैंड पार्टटाइम स्पिनर जो रूट की सेवाएं ले सकता है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को बेहतर करना होगा
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि एशेज सीरीज के शुरुआती मुकाबले में उनके तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ शीर्ष स्तर का प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को आगामी मैचों में इस विभाग में काफी सुधार करना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को दो विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया लेकिन लाबुशेन तेज गेंदबाजों से सुधार की उम्मीद कर रहे है। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि कुछ खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन भी किया जिसमें उस्मान (ख्वाजा) ने शामिल हैं। नाथन लियोन ने भी शानदार गेंदबाजी की।''


लॉर्ड्स के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed